सोमवार, 16 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अयोध्या हमारी हुई, अब मथुरा की बारी है… केशव प्रसाद मौर्य बोले- क्या अखिलेश कार सेवा करेंगे?​ | बडी खबरः पेट्रोल-डीजल पर बुरी खबर, नहीं होगा सस्ता-जानें पूरी खबर​ | UGC कभी अस्तित्व में न था और न ही कभी आएगा… उन्नाव में बोले बृजभूषण शरण सिंह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मोदी के फिलीपींस दौरे से हिंद-प्रशांत में बढ़ेगी भारत की ताकत​

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार, 16 नवंबर से दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंच रहे हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के साथ भारत के रणनीतिक, आर्थिक और कूटनीतिक संबंधों को नई मजबूती देना है। प्रधानमंत्री इस दौरान 23वें आसियानभारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर […]

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार, 16 नवंबर से दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंच रहे हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के साथ भारत के रणनीतिक, आर्थिक और कूटनीतिक संबंधों को नई मजबूती देना है। प्रधानमंत्री इस दौरान 23वें आसियानभारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। दोनों सम्मेलनों में क्षेत्रीय सुरक्षा, व्यापार, समुद्री सहयोग और हिंदप्रशांत क्षेत्र में शांति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

फिलीपींस के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर हो रहा दौरा

प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। फिलीपींस वर्ष 2026 में आसियान की अध्यक्षता कर रहा है। प्रधानमंत्री 16 नवंबर को राष्ट्रपति की ओर से आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे, जबकि 17 नवंबर को दोनों प्रमुख शिखर सम्मेलनों में भाग लेंगे। इस दौरान विभिन्न देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुलाकातें भी प्रस्तावित हैं।

समुद्री सुरक्षा और हिंदप्रशांत क्षेत्र पर रहेगा विशेष जोर

इस दौरे में समुद्री सुरक्षा भारत और आसियान के बीच सहयोग का प्रमुख मुद्दा रहने वाला है। वर्ष 2026 को भारतआसियान समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। ऐसे में समुद्री मार्गों की सुरक्षा, समुद्री संपर्क, ब्लू इकोनॉमी और क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

भारत का मानना है कि हिंदप्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और नियम आधारित व्यवस्था बनाए रखने के लिए आसियान देशों के साथ मजबूत साझेदारी जरूरी है।

व्यापार और निवेश संबंधों को मिलेगी नई दिशा

आसियानभारत शिखर सम्मेलन में दोनों पक्षों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा होगी। साथ ही 20262030 के लिए आसियानभारत कार्ययोजना के क्रियान्वयन पर भी चर्चा की जाएगी।

भारत की प्राथमिकताओं में व्यापार और निवेश बढ़ाना, बाजारों तक पहुंच आसान करना, सप्लाई चेन को मजबूत बनाना और डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना शामिल है। भारतआसियान वस्तु व्यापार समझौते की समीक्षा भी आर्थिक संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगी।

रक्षा सहयोग में भी फिलीपींस अहम साझेदार

भारत और फिलीपींस के बीच रक्षा और समुद्री सुरक्षा संबंध लगातार मजबूत हुए हैं। वर्ष 2022 में फिलीपींस ने भारत के साथ ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल खरीदने का समझौता किया था। आगामी बातचीत में रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को भी महत्व मिलने की संभावना है।

पूर्वी एशिया सम्मेलन में वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा

प्रधानमंत्री 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। इस मंच पर क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और हिंदप्रशांत क्षेत्र में स्थिरता जैसे विषयों पर विचारों का आदानप्रदान होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दौरे से पहले कहा है कि आसियान देशों के साथ भारत के संबंध उसकी एक्ट ईस्ट नीति का महत्वपूर्ण आधार हैं और भारत के MAHASAGAR विजन में भी इनका विशेष स्थान है।

2027 में पूरे होंगे साझेदारी के दो महत्वपूर्ण पड़ाव

भारत और आसियान वर्ष 2027 में अपने संवाद संबंधों के 35 वर्ष और व्यापक रणनीतिक साझेदारी के पांच वर्ष पूरे करेंगे। ऐसे में मौजूदा दौरे को भविष्य के सहयोग की दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा दक्षिणपूर्व एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ाने और व्यापार, रक्षा, तकनीक तथा समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में साझेदारी को आगे ले जाने का अवसर माना जा रहा है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY