बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
पश्चिमी यूपी में अखिलेश के लिए क्यों जरूरी हैं आजम खान? मुस्लिम सियासत में फिर बढ़ेगा प्रभाव​ | Rahul Gandhi Speech: अमेरिका में राहुल गांधी ने कहा- भारत आर्थिक तबाही के कगार पर! आज का भारत वह भारत नहीं है​ | यूपी में वोटर लिस्ट में नाम खोजना हुआ आसान, अब Searchable PDF में मिलेगी मतदाता सूची​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Election 2027: यूपी चुनाव में सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर अखिलेश का बड़ा बयान, बोले- जो जीतेगा उसे मिलेगी सीट​

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर चर्चा जारी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि दोनों दल मिलकर तय करेंगे कि किस विधानसभा सीट पर कौनसी पार्टी जीतने की स्थिति में है। उसी के आधार पर सीटों का […]

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर चर्चा जारी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि दोनों दल मिलकर तय करेंगे कि किस विधानसभा सीट पर कौनसी पार्टी जीतने की स्थिति में है। उसी के आधार पर सीटों का बंटवारा किया जाएगा।

मैनपुरी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के साथ बातचीत आगे बढ़ रही है और इस पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीटों का फैसला जीतने की संभावना को ध्यान में रखकर होगा। अखिलेश ने कहा, “कौनसी पार्टी जीत सकती है, इस पर दोनों दल मिलकर विचार करेंगे। जो पार्टी जीतने की स्थिति में होगी, उसे वह सीट मिलेगी।”

कांग्रेस ने सपा को सौंपी अपनी पसंद की सीटों की सूची

#WATCH | Mainpuri, Uttar Pradesh: On seatsharing for the upcoming UP elections, SP chief Akhilesh Yadav says, “Our discussions with the Congress party will proceed. We will discuss things in detail. I reiterate that both of us together will consider which party will win;… pic.twitter.com/0HhmKQWpZC

— ANI November 16, 2026

सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस भी अपनी तैयारियों में जुटी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के मुताबिक, पार्टी ने उन विधानसभा सीटों की सूची समाजवादी पार्टी को सौंप दी है, जहां से वह चुनाव लड़ना चाहती है। कांग्रेस का कहना है कि दोनों दलों का मुख्य लक्ष्य उत्तर प्रदेश में बीजेपी को हराना है।

ये भी पढ़ें:  

इससे पहले अखिलेश यादव भी कह चुके हैं कि सीटों के बंटवारे, चुनावी तैयारियों और उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी, क्योंकि विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने भी बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी चुनावी तैयारियों पर चर्चा कर रहे हैं। इन बैठकों में संभावित सीटों, प्रमुख नीतियों और बीजेपी सरकार के खिलाफ उठाए जाने वाले मुद्दों पर विचार किया जा रहा है।

PDA सम्मेलन में अखिलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना

रविवार को आगरा में आयोजित PDA दलित महासम्मेलन में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी संविधान को कमजोर करने का काम कर रही है। अखिलेश ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए वोट बचाना जरूरी है और संविधान सुरक्षित रहेगा, तभी लोगों का सम्मान भी सुरक्षित रह सकेगा। सम्मेलन में PDA के ‘D’ का अर्थ बताते हुए अखिलेश ने इसे ‘दमदार दलित’ कहा। उन्होंने दलित समुदाय की भागीदारी का जिक्र करते हुए सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा का मुद्दा उठाया।  

ये भी पढ़ें:  

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY