मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Jensen Huang: Nvidia में फिर लौटेंगे जेनसन हुआंग ? बड़ा बयान, बोर्ड के फैसले पर टिकी वापसी, गलतियां भी मानीं​ | यूपी: वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा करने पर होगी जेल, निर्वाचन आयोग ने दी सख्त चेतावनी​ | Voter List SSR Update: उत्तर प्रदेश समेत 4 चुनावी राज्यों में वोटर्स की संख्या बढ़ी, SSR के आंकड़ों ने चौंकाया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

इलेक्ट्रिक कारों ने तोड़ डाले बिक्री के सारे रिकॉर्ड, 3 लाख के पार पहुंचा आंकड़ा; जानें कौन सी कंपनी बनी नंबर-1​

पेट्रोलडीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बाद अब लोगों को इलेक्ट्रिक कार अपनी तरफ खींच रही है. बीते कुछ समय से भारत में इलेक्ट्रिक कार की मांग भी तेजी से बढ़ रही है. इसका अंदाजा भी इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2026 में अब तक देश में 3 लाख से भी ज्यादा […]

पेट्रोलडीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बाद अब लोगों को इलेक्ट्रिक कार अपनी तरफ खींच रही है. बीते कुछ समय से भारत में इलेक्ट्रिक कार की मांग भी तेजी से बढ़ रही है. इसका अंदाजा भी इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2026 में अब तक देश में 3 लाख से भी ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों को लोगों ने खरीदा है. इस आंकड़े के साथ ही इलेक्ट्रिक कारों की सेल ने अब तक के सारे रिकार्ड को तोड़ दिया है. बात करें साल 2025 की तो, बीते साल में 1.96 लाख इलेक्ट्रिक कारों की सेल हुई थी. वहीं, इस साल दिसंबर तक यह आंकड़ा 3.25 लाख से भी ज्यादा यूनिट सेल तक पहुंच सकता है.

वाहन पोर्टल के डेटा के अनुसार, 9 नवंबर 2026 तक भारतभर में कुल 3,04,701 इलेक्ट्रिक कारें रजिस्टर हो गई हैं. साल 2025 की तुलना में लगभग 56 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. अगर साल के आखिरी दो महीनों में भी सेल की रफ्तार इसी तरह रही हो 2026 में इलेक्ट्रिक कारों की सेल में लगभग 66 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

टाटा मोटर्स सबसे आगे

इलेक्ट्रिक कारों की सेल के मामले में टाटा मोटर्स नंबर 1 पर बनी हुई है. टाटा मोटर्स के पास भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक कारों के 7 मॉडल हैं. ने 1 जनवरी से 9 नवंबर 2026 के बीच कुल 1,20,895 इलेक्ट्रिक सेल की हैं. साथ कंपनी की मार्केट हिस्सेदारी 39.67 फीसदी पहुंच गई है.

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है Mahindra है, जिसने इस साल सेल के मामले में JSW MG Motor को पीछे छोड़ते हुए दूसरा नंबर पर पहुंच गई है. Mahindra ने इस टाइमपीरियड में 69,660 इलेक्ट्रिक कारें सेल कीं. कंपनी की मार्केट हिस्सेदारी 22.86 फीसदी रही. बीते साल दूसरे नंबर पर रही J इस बार तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. कंपनी ने 59,988 इलेक्ट्रिक कारें सेल कीं और उसकी मार्केट हिस्सेदारी 18.70 फीसदी रही.

Maruti और VinFast की भी बाजार में मौजूदगी

दूसरी कंपनियों की बात करें तो VinFast 15,867 यूनिट की सेल के साथ 6वें नंबर पर है. वहीं, Maruti Suzuki ने 12,390 इलेक्ट्रिक कारें रजिस्टर कराईं और पांचवें नंबर पर रही. Kia की 7,612 और BYD की 6,755 इलेक्ट्रिक कारें अब तक सेल हुई हैं. Hyundai ने इस दौरान 6,013 इलेक्ट्रिक कारों की सेल की. इस रिपोर्ट के अनुसार Toyota की इलेक्ट्रिक कारों की सेल काफी कम रही है. कंपनी ने सिर्फ 762 यूनिट बेचीं. Citroen की सेल 436 यूनिट रही.

लग्जरी कार कंपनियों का क्या रहा हाल?

लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों के मार्केट में BMW नंबर 1 पर है. कंपनी ने 9 नवंबर तक 4,273 इलेक्ट्रिक कारें भारत में बेचीं. MercedesBenz की सेल 1,416 यूनिट रही. वहीं, Tesla ने 1,153, Volvo ने 383 और Porsche ने 83 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं.

इसके साथ ही RollsRoyce की 6, Lotus की 3 और Audi की 2 इलेक्ट्रिक कारें रजिस्टर हुईं. Jaguar Land Rover के नाम पर भी इस दौरान 4 इलेक्ट्रिक कारों का रजिस्ट्रेशन हुआ है. लेकिन, कंपनी ने बीते दो साल से कोई नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च नहीं की है. ऐसे में माना जा रहा है कि ये रजिस्ट्रेशन उसकी आने वाली Range Rover Electric के हो सकते हैं, जिसे कंपनी 2027 में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY