सोमवार, 16 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अयोध्या हमारी हुई, अब मथुरा की बारी है… केशव प्रसाद मौर्य बोले- क्या अखिलेश कार सेवा करेंगे?​ | बडी खबरः पेट्रोल-डीजल पर बुरी खबर, नहीं होगा सस्ता-जानें पूरी खबर​ | UGC कभी अस्तित्व में न था और न ही कभी आएगा… उन्नाव में बोले बृजभूषण शरण सिंह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बिलासपुर में दर्दनाक घटना… दो नाबालिग लड़कियों ने घुमारवीं पुल ले लगाई छलांग, शव बरामद​

Bilaspur News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं क्षेत्र में एक बेहद दुखद और सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां रविवार को घुमारवीं पुल से दो नाबालिग लड़कियों ने छलांग लगा दी. इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और पुल के आसपास स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा […]

Bilaspur News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं क्षेत्र में एक बेहद दुखद और सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां रविवार को घुमारवीं पुल से दो नाबालिग लड़कियों ने छलांग लगा दी. इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और पुल के आसपास स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस और दमकल विभाग की टीमों द्वारा चलाए गए सघन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अब दोनों नाबालिग लड़कियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने दूसरी लड़की का शव भी बरामद होने की पुष्टि की है.

रविवार को जैसे ही घुमारवीं पुल से दो नाबालिग लड़कियों के छलांग लगाने की खबर फैली, क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और दोनों नाबालिगों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.

घटना के बाद से ही पूरे घुमारवीं क्षेत्र में चिंता और बेचैनी का माहौल बना रहा. पुल के दोनों ओर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और लगातार बचाव अभियान की जानकारी लेते रहे. पुलिस बल ने मौके पर तैनात रहकर भीड़ को नियंत्रित किया और स्थिति पर नजर बनाए रखी.

दूसरी लड़की का भी शव बरामद, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

लगातार चलाए गए तलाशी अभियान के बाद पहले एक और फिर दूसरी नाबालिग लड़की का शव भी बरामद कर लिया गया. बिलासपुर के एसपी अभिषेक धीमान ने दूसरी लड़की का शव मिलने की जानकारी देते हुए बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है. दोनों नाबालिग लड़कियों ने इतना खौफनाक और आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में और किस वजह से उठाया, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व पहचान संबंधी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही परिजनों से पूछताछ कर घटना के पीछे के कारणों की गहन पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY