मंगलवार, 10 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
जहां मेरे कान्हा हैं वहां प्रेम…गोवर्धन पर्व पर अपनों को भेजें ये प्यारे शुभकामना संदेश​ | Horoscope 10 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​ | Pakistan China Dam: पाकिस्तान में ढह गया डैम, चीन की कंपनी बना रही थी, इलाके में बाढ़ के हालात​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

जिस गर्लफ्रेंड के आइडिया से महाकुंभ में वायरल हुए थे ‘दातून स्टार’ आकाश यादव, उसी से की शादी… लेकिन सता रहा किस बात का डर?​

Jaunpur News: प्रयागराज महाकुंभ के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड के अनोखे आइडिया पर दातून बेचकर सोशल मीडिया पर रातोंरात सनसनी बने जौनपुर के आकाश यादव एक बार फिर जबरदस्त चर्चा में हैं. आकाश यादव ने अपनी प्रेमिका से शादी कर ली है. शादी के तुरंत बाद आकाश ने जौनपुर के प्रसिद्ध शीतला चौकियां धाम की तस्वीरें […]

Jaunpur News: प्रयागराज महाकुंभ के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड के अनोखे आइडिया पर दातून बेचकर सोशल मीडिया पर रातोंरात सनसनी बने जौनपुर के आकाश यादव एक बार फिर जबरदस्त चर्चा में हैं. आकाश यादव ने अपनी प्रेमिका से शादी कर ली है. शादी के तुरंत बाद आकाश ने जौनपुर के प्रसिद्ध शीतला चौकियां धाम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपनी और अपनी पत्नी की जान को खतरा जताया है. उसने हत्या की आशंका जताते हुए जौनपुर के पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है.

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान आकाश यादव की गर्लफ्रेंड ने उन्हें मेले में पारंपरिक दातून बेचने की सलाह दी थी. आकाश का दातून बेचने का अंदाज सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि वे देखते ही देखते इंटरनेट सेंसेशन बन गए. वायरल होने के बाद आकाश यादव की लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि फिल्म जगत और मुंबई की कई बड़ी हस्तियों ने उनसे मुलाकात की थी. इसके बाद से ही वे लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव हैं.

शीतला चौकियां धाम में रचाई शादी

आकाश यादव ने अपनी उसी प्रेमिका के साथ जौनपुर के ऐतिहासिक शीतला चौकियां धाम मंदिर में वैदिक रीतिरिवाज से विवाह रचाया. शादी के तुरंत बाद आकाश ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं. पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कुछ असामाजिक तत्व और विरोधी उनकी इस शादी से नाराज हैं और उनकी तथा उनकी पत्नी की हत्या करवा सकते हैं.

SP जौनपुर से लगाई गुहार

अपनी और अपनी नवविवाहित पत्नी की सुरक्षा को लेकर चिंतित आकाश यादव ने जौनपुर पुलिस प्रशासन और एसपी से तुरंत सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने और सुरक्षा घेरा प्रदान करने की अपील की है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY