Chhath Puja 2026:लोक आस्था का महापर्व छठ सोमवार, 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की। इस दौरान दूध और जल से सूर्य देव को अर्घ्य दिया गया। श्रद्धालुओं ने छठी मैया और सूर्य देव से परिवार की सुखसमृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

छठ पूजा में घाटों पर उमड़ी भीड़
देश के अलगअलग हिस्सों में सुबह से ही छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। व्रती महिलाएं और पुरुष पारंपरिक तरीके से पूजा करते नजर आए। घाटों पर परिवारों की मौजूदगी और छठ के गीतों ने पर्व की रौनक बढ़ा दी।
36 घंटे का निर्जला व्रत हुआ पूरा
छठ महापर्व में व्रती लगातार 36 घंटे तक बिना पानी और भोजन के उपवास रखते हैं। खरना के बाद शुरू हुआ यह कठिन व्रत उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूरा हुआ। इसके बाद व्रतियों ने पारण कर उपवास समाप्त किया। दिल्लीNCR समेत कई शहरों में छठ पूजा को लेकर खास रौनक देखने को मिली। परिवार के लोग एक साथ घाटों पर पहुंचे और पूजा में हिस्सा लिया। चार दिनों तक चले इस महापर्व का समापन भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ हुआ।
सूर्य देव और छठी मैया की हुई पूजा
छठ महापर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है। इस पर्व में डूबते और उगते दोनों सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। मान्यता के अनुसार श्रद्धालु परिवार की खुशहाली, संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूजा करते हैं।
चार दिनों तक चलता है छठ महापर्व
छठ पूजा चार दिनों तक मनाई जाती है। इसकी शुरुआत नहायखाय से होती है। दूसरे दिन खरना किया जाता है, तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। यह पर्व प्रकृति, सूर्य और जल के प्रति आस्था और कृतज्ञता का प्रतीक माना जाता है।