रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP: नौकरी दिलाने के बहाने दोस्त को बुलाया, शराब पार्टी में तीन गोलियां मारीं; पेट में फंसी एक गोली​ | UP Election 2027: विधानसभा चुनाव के लिए जारी नहीं की गई प्रत्याशियों की कोई भी लिस्ट, यूपी बीजेपी ने जारी किया खंडन​ | मथुरा में आज से BJP की बड़ी बैठक, UP चुनाव को लेकर बनेगा मेगा प्लान, इसी योजना पर आगे बढ़ेगी पार्टी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

घने कोहरे के आगोश में होगा सुबह का अर्घ्य! छठ महापर्व पर मौसम विभाग का UP के 22 जिलों में येलो अलर्ट​

उत्तर प्रदेश में सोमवार की सुबह घने कोहरे के आगोश में होगी. छठ महापर्व के लिए सुबह की अर्घ्य भी कोहरे में ही होगी. संभावित स्थिति को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 22 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार के मुताबिक सोमवार को ठंड […]

उत्तर प्रदेश में सोमवार की सुबह घने कोहरे के आगोश में होगी. छठ महापर्व के लिए सुबह की अर्घ्य भी कोहरे में ही होगी. संभावित स्थिति को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 22 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार के मुताबिक सोमवार को ठंड में भी इजाफा हो सकता है. हालांकि इस दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है.

मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र से जारी ताजा इनपुट के मुताबिक ठंड ने अब तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है. ठंड के साथ ही प्रदेश में कोहरे की चादर भी लगातार गहरी होती जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक 16 नवंबर सोमवार को प्रदेश के 22 से अधिक जिले घने कोहरे की चपेट में होंगे. मौसम सूखा रहेगा, हवा भी सामान्य गति से चल सकती है.

तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग ने रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का अंदेशा जाहिर किया है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 22 जिलों के तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है. वहीं अन्य जिलों के तापमान में भी थोड़ा बहुत अंतर देखने को मिल सकता है. ऐसी स्थिति में प्रदेश वासियों के लिए ठंड का अनुभव बढ़ जाएगा.

इन जिलों के लिए IMD का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश में कहीं बारिश होने की संभावना नहीं जताई है. बल्कि जारी अलर्ट में बताया गया है कि कोहरे का दायरा बढ़ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती आदि जिलों की सुबह घने कोहरे के आगोश में होगी. संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर और आजमगढ़ आदि जिलों में भी घना कोहरा छा सकता है. इन सभी जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY