CM Yogi Tablet Distribution: उत्तर प्रदेश में युवाओं को तकनीक से जोड़ने के लिए सरकार ने 25 लाख टैबलेट बांटने के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर लखनऊ से इस अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के तहत लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव के 300 शैक्षणिक संस्थानों के 50 हजार से अधिक छात्रछात्राओं और प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट दिए गए।स मौके पर चार जिलों के 300 शैक्षणिक संस्थानों के 50 हजार से अधिक छात्रछात्राओं और प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए. इनमें लखनऊ, हरदोई, सीताप… https://www.aajtak.in/uttarpradesh/story/cmyogiadityanathtabletdistributionschemelucknowupyouthempowermentntcdhrjutrathrpti269695020261115

स्वामी विवेकानंद योजना के तहत बंटे टैबलेट
टैबलेट वितरण का यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि सरकार ने प्रदेश के 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन देने का लक्ष्य रखा है। योजना के पहले चरण में 60 लाख से अधिक छात्रछात्राओं को स्मार्टफोन और टैबलेट दिए जा चुके हैं। अब दूसरे चरण में 25 लाख टैबलेट बांटने का अभियान शुरू किया गया है।
15 नवंबर को ही क्यों शुरू हुआ दूसरा चरण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 नवंबर को अभियान शुरू करने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि इस दिन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है। उन्होंने महज 25 साल की उम्र में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया था। सीएम ने उनके संघर्ष को देश की आजादी की लड़ाई का अहम हिस्सा बताया। योगी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण अभियान की शुरुआत 25 दिसंबर 2021 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर की गई थी। उस समय कोरोना महामारी के कारण पढ़ाई और परीक्षाएं प्रभावित हो रही थीं। कोविड नियमों के चलते विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी हो रही थी। ऐसे में सरकार ने 2 करोड़ युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट देने का फैसला किया था।
युवाओं को अपनी ताकत पहचानने का संदेश
कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि भारत युवाओं की बड़ी आबादी वाला देश है। उत्तर प्रदेश में भी युवाओं की संख्या काफी अधिक है। उन्होंने युवाओं से अपनी ताकत पहचानने और मेहनत के दम पर आगे बढ़ने की अपील की। सीएम ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि किसी भी युवा की प्रतिभा संसाधनों की कमी के कारण पीछे न रह जाए। हर युवा को आगे बढ़ने के लिए जरूरी सुविधाएं मिलनी चाहिए।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर साधा निशाना
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय उत्तर प्रदेश की पहचान कट्टा उद्योग वाले प्रदेश के रूप में बन गई थी। ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज प्रदेश के युवाओं के हाथ में कंप्यूटर, मोबाइल और टैबलेट हैं। सरकार ने उनकी जरूरतों को समझते हुए ये संसाधन उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने प्रदेश की बिजली व्यवस्था का भी जिक्र किया। और कहा कि पहले लोग पूछते थे कि बिजली दिन में आती है या रात में, जबकि अब पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली मिल रही है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश अब राजस्व अधिशेष वाला राज्य है। साथ ही कहा कि पहले दूसरे राज्यों में यूपी के युवाओं को गुंडों के प्रदेश से आया हुआ समझा जाता था।