बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Sensex Nifty Fall: लगातार दो दिन की तूफानी तेजी पर लगा ब्रेक, खुलते ही लुढ़के सेंसेक्स-निफ्टी​ | Winter Heart Attack Risk: ठंड में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, ब्लड प्रेशर बढ़ने से पड़ता है दबाव, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज​ | वृंदावन में दूसरी जगह 50 एकड़ में बने बांके बिहारी मंदिर… समिति की बैठक में गरमाया मुद्दा, सेवायतों ने की मांग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Namo Bharat Fast Trains: दिल्ली-मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत! 16 नवंबर से नमो भारत की 8 फास्ट ट्रेनें होंगी शुरू​

Namo Bharat Fast Trains: अगर आप दिल्लीमेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन से सफर करते हैं, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। यात्रियों की सुविधा और सफर का समय कम करने के लिए 16 नवंबर से कॉरिडोर पर 8 अतिरिक्त नमो भारत ट्रेन सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। ये ट्रेनें सुबह और शाम […]

Namo Bharat Fast Trains: अगर आप दिल्लीमेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन से सफर करते हैं, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। यात्रियों की सुविधा और सफर का समय कम करने के लिए 16 नवंबर से कॉरिडोर पर 8 अतिरिक्त नमो भारत ट्रेन सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। ये ट्रेनें सुबह और शाम के समय चलाई जाएंगी। खास बात यह है कि इन ट्रेनों का ठहराव चुनिंदा स्टेशनों पर ही होगा, जिससे यात्रियों को कम समय में अपनी मंजिल तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के मुताबिक, इन अतिरिक्त ट्रेनों की मदद से दिल्ली से मेरठ के बीच का सफर 50 मिनट से भी कम समय में पूरा किया जा सकेगा।

किन स्टेशनों के बीच कितने समय में पूरा होगा सफर?

NCRTC के मुताबिक, सीमित ठहराव वाली इन तेज नमो भारत ट्रेनों से यात्रियों का काफी समय बचेगा। आनंद विहार से गाजियाबाद के बीच की दूरी महज 8 मिनट में तय की जा सकेगी। वहीं, आनंद विहार से बेगमपुल तक पहुंचने में 36 मिनट और गाजियाबाद से बेगमपुल तक पहुंचने में केवल 28 मिनट लगेंगे।

इस व्यवस्था का फायदा खासतौर पर दिल्लीमेरठ के बीच सफर करने वाले नौकरीपेशे और पढ़ाई करने वाले यात्रियों को मिलेगा।

किन स्टेशनों पर रुकेंगी फास्ट Namo Bharat Train?

अतिरिक्त नमो भारत ट्रेनों को तेज गति से संचालित करने के लिए इनके ठहराव सीमित रखे गए हैं। ये ट्रेनें कॉरिडोर के 5 प्रमुख स्टेशनों पर ही रुकेंगी। इनमें सराय काले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद, बेगमपुल और मोदीनगर शामिल हैं।

कम स्टॉपेज होने की वजह से यात्रियों को बारबार रुकने और ट्रेन के दोबारा चलने में लगने वाला समय बचाने में मदद मिलेगी।

सुबह और शाम कितने बजे मिलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें?

NCRTC के मुताबिक, इन 8 अतिरिक्त ट्रेन सेवाओं का संचालन सुबह और शाम के समय में किया जाएगा। 

सुबह सराय काले खां और मोदीनगर दोनों टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 8 बजे और 8:30 बजे ट्रेनें चलेंगी। वहीं यात्रियों को शाम के समय 6 बजे और 6:30 बजे अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं मिलेंगी। इससे ऑफिस जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों को भीड़भाड़ के समय राहत मिलने की उम्मीद है।

क्या नियमित नमो भारत ट्रेनों के समय में होगा बदलाव?

अतिरिक्त ट्रेनें शुरू होने के बाद भी नियमित नमो भारत सेवाओं के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। एनसीआरटीसी के अनुसार, सामान्य नमो भारत ट्रेनें पहले की तरह हर 10 मिनट के अंतराल पर चलती रहेंगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर डिस्प्ले बोर्ड और उद्घोषणा के माध्यम से फास्ट और नियमित ट्रेनों की जानकारी दी जाएगी। इससे यात्री अपनी मंजिल और ट्रेन के ठहराव के हिसाब से सही ट्रेन का चुनाव कर सकेंगे।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY