रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 55 PCS अधिकारियों के तबादले, 5 विकास प्राधिकरणों के सचिव बदले गए​ | Namami Gange Project: नमामि गंगे प्रोजेक्ट से साफ हुई मां गंगा, हरिद्वार के सभी 22 नाले टैप, 5 STP प्लांट कर रहे काम​ | UP: नौकरी दिलाने के बहाने दोस्त को बुलाया, शराब पार्टी में तीन गोलियां मारीं; पेट में फंसी एक गोली​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

रोड ट्रिप्स का मजा होगा दोगुना, लॉन्च से पहले Toyota की इस पॉपुलर 7-सीटर SUV का टीजर आया सामने​

भारतीय बाजार में टोयोटा ने 25 नवंबर, 2026 को लॉन्च होने वाली इनोवा हाई क्रॉस फेसलिफ्ट का पहला टीज़र जारी कर दिया है. 2022 में बिक्री शुरू होने के बाद से हाई क्रॉस में यह पहला बड़ा अपडेट होगा. अपडेटेड एमपीवी में किए गए बदलावों में नया स्टाइल, केबिन अपग्रेड और फ्लेक्सफ्यूल हाइब्रिड पावरट्रेन शामिल […]

भारतीय बाजार में टोयोटा ने 25 नवंबर, 2026 को लॉन्च होने वाली इनोवा हाई क्रॉस फेसलिफ्ट का पहला टीज़र जारी कर दिया है. 2022 में बिक्री शुरू होने के बाद से हाई क्रॉस में यह पहला बड़ा अपडेट होगा. अपडेटेड एमपीवी में किए गए बदलावों में नया स्टाइल, केबिन अपग्रेड और फ्लेक्सफ्यूल हाइब्रिड पावरट्रेन शामिल हैं.

टीजर में क्या कुछ खास

टीज़र में बदलावों की सिर्फ़ एक झलक दिखाई गई है, लेकिन इसमें वाले नए हेडलाइट्स नज़र आते हैं. ये UC Taisor में इस्तेमाल किए गए लाइटिंग एलिमेंट्स से मिलतेजुलते हैं . इस वाहन में दूसरे बदलावों में नया फ्रंट ग्रिल, बदले हुए बंपर और टेल लैंप्स के साथसाथ नए अलॉय व्हील डिज़ाइन शामिल हो सकते हैं.

12.3 इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले

इंडोनेशियाई मॉडल में 12.3 इंच का मिलता है, जो अब सभी हाइब्रिड वेरिएंट में स्टैंडर्ड है. यह भारत में उपलब्ध मॉडल के 7 इंच के डिस्प्ले से बेहतर है.इंडोनेशिया में मिलने वाले हाई वेरिएंट में 12.3 इंच का टचस्क्रीन दिया गया है, जबकि यहां 10.4 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलता है. इंडोनेशियाई मॉडल में डैशकैम भी जोड़ा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सभी बदलाव भारत में लॉन्च होने वाले हाई क्रॉस में भी होंगे.

फेसलिफ्ट में फ्लेक्सफ्यूल हाइब्रिड और कीमत

इस फेसलिफ्ट में फ्लेक्सफ्यूल हाइब्रिड पावरट्रेन के रूप में एक मैकेनिकल अपडेट भी शामिल होगा. यह फीचर भारत में टोयोटा के लिए पहली बार होगा.कार के कीमत की बात करें तो, टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट की कीमत मौजूदा मॉडल से बढ़ने की उम्मीद है, जिसकी कीमत 18.70 लाख रुपये से 32.95 लाख रुपये के बीच है. इसका मुकाबला भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी इनविक्टो से होगा , जो इसका ब्रांड नाम से ही जानी जाती है. मारुति इनविक्टो में भी इसी तरह के बदलाव करेगी या नहीं, यह देखना बाकी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY