रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 55 PCS अधिकारियों के तबादले, 5 विकास प्राधिकरणों के सचिव बदले गए​ | Namami Gange Project: नमामि गंगे प्रोजेक्ट से साफ हुई मां गंगा, हरिद्वार के सभी 22 नाले टैप, 5 STP प्लांट कर रहे काम​ | UP: नौकरी दिलाने के बहाने दोस्त को बुलाया, शराब पार्टी में तीन गोलियां मारीं; पेट में फंसी एक गोली​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गाजियाबाद के अस्पताल में घुसे बदमाश, इंफ्लुएंसर के परिवार पर बरसाईं गोलियां; टॉयलेट में छिपकर बचाई जान​

राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार की देर रात एक खौफनाक वारदात हुई. यहां लोनी इलाके के एक अस्पताल में भर्ती सोशल मीडिया एंफ्लूएंसर हाजी सलमान के परिवार पर चार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की. गनीमत रही कि इस वारदात में किसी को गोली नहीं लगी है. मामला दिल्लीसहारनपुर मार्ग स्थित […]

राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार की देर रात एक खौफनाक वारदात हुई. यहां लोनी इलाके के एक अस्पताल में भर्ती सोशल मीडिया एंफ्लूएंसर हाजी सलमान के परिवार पर चार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की. गनीमत रही कि इस वारदात में किसी को गोली नहीं लगी है. मामला दिल्लीसहारनपुर मार्ग स्थित शिवेन अस्पताल का है. इस वारदात में बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट का भी आरोप है.

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक चार हथियारबंद बदमाश अस्पताल में घुसे थे. इससे पहले बदमाशों ने हाजी सलमान की गाड़ी की हवा निकाल दी. फिर अस्पताल में घुसकर कई राउंड फायरिंग की. गनीमत रही कि अनहोनी की आशंका के चलते हाजी सलमान के परिवार ने टॉयलेट में छिपकर अपनी जान बचाई. वहीं बदमाशों के जाने के बाद पुलिस को सूचना दी.

सलमान की मां ने दी तहरीर

घटना के संबंध में लोनी में गौरी पट्टी निवासी हाजी सलमान की मां संजीदा ने पुलिस में तहरीर दी है. बताया कि उनके छोटे बेटे शाहनवाज की पत्नी नफीसा को उपचार के लिए शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे अस्पताल लाया गया था. यहां डॉक्टर नफीसा की जांच कर ही रहे थे कि बदमाश वहां पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी. बदमाशों के जाने के बाद वह लोग बाहर आए तो पता चला कि बदमाशों ने गाड़ी के पहियों की हवा निकाल दी है और शीशे आदि तोड़ दिए हैं.

पुरानी रंजिश मान रही पुलिस

आरोप है कि इस दौरान बदमाशों ने अस्पताल की कर्मचारी बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया. एसीपी लोनी राम किशन के मुताबिक रात करीब 11 बजे घटना की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई है. एसीपी के मुताबिक हाजी सलमान फिलहाल जेल में है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY