रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
8th Pay Commission: नियम लागू होने से पहले हो गए रिटायर, तो कैसे मिलेगा पुरानी सैलरी का बकाया पैसा?​ | ‘अब न दरी बिछाएंगे, न किसी के आगे झुकेंगे’, मेरठ रैली में सपा-बीजेपी पर ओवैसी का तीखा हमला​ | Chhath Puja 2026 Wishes in Hindi: छठी मैया का आशीर्वाद मिले… छठ पर्व पर इन शुभकामना संदेश से करें अपनों को विश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

आपकी कार में भी लगा है CNG सिलेंडर? समय पर टेस्टिंग नहीं कराई तो हो सकता है बड़ा नुकसान​

अगर आपकी कार सीएनजी से चलती है, तो सिर्फ गैस भरवाना और गाड़ी की सर्विस कराना ही काफी नहीं है. इसके सिलेंडर की समयसमय पर जांच कराना भी जरूरी है. दरअसल, हर बार सीएनजी भरवाने पर सिलेंडर के अंदर गैस का दबाव बढ़ता और घटता है. ऐसा लगातार होने से कई सालों में सिलेंडर की […]

अगर आपकी कार सीएनजी से चलती है, तो सिर्फ गैस भरवाना और गाड़ी की सर्विस कराना ही काफी नहीं है. इसके सिलेंडर की समयसमय पर जांच कराना भी जरूरी है. दरअसल, हर बार सीएनजी भरवाने पर सिलेंडर के अंदर गैस का दबाव बढ़ता और घटता है. ऐसा लगातार होने से कई सालों में सिलेंडर की धातु कमजोर हो सकती है. इसके अलावा, नमी की वजह से अंदर जंग लगने का खतरा भी रहता है. ऐसी परेशानी हमेशा बाहर से दिखाई नहीं देती. इसलिए सीएनजी सिलेंडर की हाइड्रो टेस्टिंग कराई जाती है.

CNG सिलेंडर की टेस्टिंग कब करानी चाहिए?

भारत में की हाइड्रो टेस्टिंग हर तीन साल में कराना जरूरी है. यह नियम फैक्ट्री से लगी सीएनजी किट और बाद में लगवाई गई किट, दोनों पर लागू होता है. टेस्टिंग की तारीख जानने के लिए सिलेंडर पर लिखी डिटेल्स देखें. जरूरी नहीं कि कार खरीदने के ठीक तीन साल बाद ही पहली जांच की तारीख आए, क्योंकि सिलेंडर की मैन्यूफैक्चरिंग कार की डिलीवरी से पहले भी हो सकती है. अगर कार का एक्सीडेंट हुआ है, उसमें आग लगी है या सिलेंडर पर जंग और डेंट दिखाई दे रहे हैं, तो तय तारीख का इंतजार किए बिना जांच कराएं.

सिलेंडर की वैधता कितनी होती है?

पास करने के बाद सिलेंडर अगले तीन साल तक इस्तेमाल किया जा सकता है. इसलिए, इसकी कुल सर्विस लाइफ अलग होती है. ऑटोमोटिव सीएनजी सिलेंडर की अधिकतम तय अवधि निर्माण की तारीख से 20 साल तक हो सकती है. यह निर्माता और लागू नियमों पर निर्भर करती है. टेस्ट पास करने से सिलेंडर की कुल उम्र नहीं बढ़ती.

टेस्टिंग का खर्च कितना आता है?

हाइड्रो टेस्टिंग का खर्च सिलेंडर की संख्या, CNG सेटअप और टेस्टिंग सेंटर के हिसाब से बदलता है. ट्विन सिलेंडर वाली कार में दोनों सिलेंडरों की जांच होने के कारण खर्च ज्यादा हो सकता है. वाल्व खराब होने पर उसे बदलने का पैसा अलग देना पड़ सकता है.

कैसे होती है हाइड्रो टेस्टिंग?

यह जांच अधिकृत टेस्टिंग सेंटर पर ही करानी चाहिए. इसमें पहले सिलेंडर से बची हुई गैस सुरक्षित तरीके से निकालकर उसे कार से अलग किया जाता है. फिर जंग, दरार और डेंट की जांच होती है. इसके बाद सिलेंडर में पानी भरकर तय दबाव से ज्यादा प्रेशर दिया जाता है, ताकि रिसाव या स्थायी फैलाव का पता चल सके. जांच के बाद सिलेंडर को सुखाया जाता है, वाल्व चेक किया जाता है और पास होने पर नई टेस्टिंग की तारीख दर्ज की जाती है. आखिर में इसे कार में दोबारा लगाकर गैस लीकेज की जांच होती है.

टेस्टिंग नहीं कराने पर क्या होगा?

अगर सिलेंडर की जांच की तारीख निकल गई है, तो CNG पंप पर गैस भरने से मना किया जा सकता है.गाड़ी के दस्तावेजों की जांच के दौरान भी परेशानी आ सकती है। दुर्घटना होने पर इंश्योरेंस क्लेम में सवाल उठ सकते हैं, हालांकि इसका फैसला पॉलिसी और हादसे की परिस्थितियों पर निर्भर करता है.

अगर सिलेंडर टेस्ट में फेल हो जाए, तो उसे दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. उसकी जगह नया स्वीकृत सिलेंडर लगवाना होगा. इसकी कीमत करीब 12,000 से 18,000 रुपये तक हो सकती है। फिटिंग का खर्च अलग होगा.

अगली टेस्टिंग की तारीख कैसे पता करें?

अपनी कार के CNG फिलिंग पॉइंट या फ्यूल फ्लैप के पास लगी मेटल कंप्लायंस प्लेट देखें. इस पर पिछली और अगली टेस्टिंग की तारीख के साथ सिलेंडर की दूसरी जानकारियां भी होती हैं. अगर प्लेट गायब है या पढ़ने लायक नहीं है, तो CNG किट सप्लायर या अधिकृत टेस्टिंग सेंटर से संपर्क करें.याद रखें, हर तीन साल में सिलेंडर की जांच कराना और उसकी कुल सर्विस लाइफ का ध्यान रखना जरूरी है. समय पर टेस्टिंग कराने से आप अपनी और कार में सफर करने वाले लोगों की सुरक्षा बेहतर रख सकते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY