: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात एक चलती बस में भीषण आग लग गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। आग की लपटें करीब 20 फीट तक उठने लगीं, जिससे यात्रियों में चीखपुकार मच गई। हालांकि, चालक ने समय रहते बस को सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद सभी यात्रियों ने किसी तरह बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन यात्रियों का ज्यादातर सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के मुताबिक, खजुराहो ट्रैवल्स की यह प्राइवेट बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से मध्य प्रदेश के छतरपुर जा रही थी। शुक्रवार रात करीब 2 बजे मथुरा के राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 110 के पास अचानक बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।
एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
बस के चालक जितेंद्र, जो मध्य प्रदेश के नौगांव के रहने वाले हैं, ने आग लगते ही सूझबूझ दिखाई और बस रोक दी। इसके बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलने पर यमुना एक्सप्रेसवे की दमकल टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
ये भी पढ़ें:
पुलिस के देरी से पहुंचने पर यात्रियों में नाराजगी
हादसे के बाद यात्रियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप था कि बस में आग लगने के कई घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के देरी से पहुंचने को लेकर यात्रियों में नाराजगी देखी गई। हालांकि, चालक की सूझबूझ से समय रहते सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
ये भी पढ़ें: