सोमवार, 16 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अयोध्या हमारी हुई, अब मथुरा की बारी है… केशव प्रसाद मौर्य बोले- क्या अखिलेश कार सेवा करेंगे?​ | बडी खबरः पेट्रोल-डीजल पर बुरी खबर, नहीं होगा सस्ता-जानें पूरी खबर​ | UGC कभी अस्तित्व में न था और न ही कभी आएगा… उन्नाव में बोले बृजभूषण शरण सिंह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

US Flight Ground Stop: अमेरिका में एयर इमरजेंसी, 7 हजार से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, 9/11 के बाद दूसरी बार देशभर में रोक​

US Flight Ground Stop:अमेरिका में शुक्रवार को अचानक हवाई सेवाओं पर बड़ा संकट खड़ा हो गया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी के चलते देशभर में उड़ानों पर रोक दी गई है। हालांकि, एयरपोर्ट पर खड़े विमानों को टेकऑफ करने से रोक दिया गया। दूसरे देशों से अमेरिका आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट्स के […]

US Flight Ground Stop:अमेरिका में शुक्रवार को अचानक हवाई सेवाओं पर बड़ा संकट खड़ा हो गया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी के चलते देशभर में उड़ानों पर रोक दी गई है। हालांकि, एयरपोर्ट पर खड़े विमानों को टेकऑफ करने से रोक दिया गया। दूसरे देशों से अमेरिका आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए अलगअलग स्थिति के हिसाब से फैसला लिया जाएगा। FAA ने अगले आदेश तक रोक जारी रहने की बात कही है।

शिकागो से शुरू हुई कम्युनिकेशन में खराबी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उड़ानों पर रोक की शुरुआत शिकागो के ओ’हेयर और मिडवे एयरपोर्ट से हुई। यहां कम्युनिकेशन सिस्टम में परेशानी सामने आई थी। बाद में समस्या दूसरे एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर तक पहुंच गई। इसके बाद पूरे देश में ग्राउंड स्टॉप लागू करना पड़ा। ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी सीन डफी के मुताबिक, अमेरिका के 22 एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में परेशानी आई है। टेक्नीशियन सिस्टम ठीक करने में जुटे हैं।

नए AI सिस्टम की भी हो रही जांच

FAA अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि कम्युनिकेशन सिस्टम में आई खराबी का संबंध नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम से तो नहीं है। यह सिस्टम एयर ट्रैफिक कंट्रोल को संभावित समस्याओं की पहचान करने और विमानों के रूट बदलने के सुझाव देता है। अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल की पुरानी तकनीक बदली जा रही है। इसके तहत पुराने तारों की जगह फाइबर ऑप्टिक केबल और नए रेडियो सिस्टम लगाए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए पिछले साल 12.5 अरब डॉलर मंजूर किए गए थे।

9/11 और 2023 में भी रोकी गई थीं उड़ानें

अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर आतंकी हमले के बाद सभी विमानों को जमीन पर उतारने का आदेश दिया गया था। इसके बाद 11 जनवरी 2023 को FAA के कंप्यूटर सिस्टम में खराबी आई थी। उस समय पायलटों को सुरक्षा से जुड़ी चेतावनी देने वाला सिस्टम ठप हो गया था और करीब 90 मिनट तक उड़ानें प्रभावित हुई थीं। सितंबर में भी नॉर्थईस्ट अमेरिका में कम्युनिकेशन सिस्टम की खराबी से सैकड़ों फ्लाइट्स प्रभावित हुई थीं।

फ्लाइट रद्द होने पर यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड

अमेरिका में फ्लाइट रद्द होने पर यात्रियों को पूरा रिफंड पाने का अधिकार है। यह नियम उड़ान रद्द होने की वजह चाहे जो भी हो, लागू होता है। फ्लाइट में काफी देरी या बदलाव होने पर यात्री सफर नहीं करने का फैसला लेकर रिफंड मांग सकते हैं। इस परेशानी का असर थैंक्सगिविंग की छुट्टियों से करीब दो हफ्ते पहले हुआ है। एयरलाइंस फॉर अमेरिका के मुताबिक, छुट्टियों के दौरान अमेरिकी एयरलाइंस से हर दिन औसतन 27 लाख यात्रियों के सफर करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY