: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि अगर प्रधानमंत्री उनसे आमनेसामने बहस करने आ जाएं, तो उनका राजनीतिक करियर खत्म हो सकता है। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री उन्हें बारबार देशविरोधी बताते हैं, लेकिन वह देश के सामने यह साबित करना चाहते हैं कि असल में देशविरोधी कौन है और कौन किसके नियंत्रण में काम कर रहा है।

मोदी जी, अपने ही गोदी मीडिया के दिवाली मिलन में भी टेलीप्रॉम्प्टर?
लोग आपके, मंच आपका, माहौल आपका फिर भी स्क्रिप्ट चाहिए थी। लगता है दबाव में घबरा गए हैं।
ख़ैर, कोई बात नहीं। मुझसे बहस में भी टेलीप्रॉम्प्टर ले आइए, जज भी अपनी पसंद का बैठा लीजिए।
बस आइए तो सही। देश जानना… pic.twitter.com/z2AzakkS90
— Rahul Gandhi November 13, 2026
राहुल गांधी ने कहा कि वह लगातार अपनी बात दोहरा रहे हैं और प्रधानमंत्री को उनसे बहस करने की चुनौती दे रहे हैं। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री इस चुनौती से बच रहे हैं और अब उन पर पहले की तरह सीधे टिप्पणी या हमला भी नहीं कर रहे हैं। राहुल ने कहा, उनके मन में थोड़ा डर है। वह अब मुझ पर टिप्पणी नहीं कर रहे हैं और न ही पहले की तरह हमला बोल रहे हैं। इसके पीछे कोई वजह जरूर है।
टेलीप्रॉम्प्टर को लेकर भी साधा निशाना
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर टेलीप्रॉम्प्टर के इस्तेमाल को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने ही समर्थक मीडिया के दिवाली मिलन कार्यक्रम में भी टेलीप्रॉम्प्टर का सहारा ले रहे थे। राहुल ने लिखा, मोदी जी, अपने ही गोदी मीडिया के दिवाली मिलन में भी टेलीप्रॉम्प्टर? लोग आपके, मंच आपका और माहौल भी आपका, फिर भी स्क्रिप्ट की जरूरत पड़ गई। लगता है दबाव में घबरा गए हैं। उन्होंने आगे प्रधानमंत्री को बहस की चुनौती देते हुए कहा कि वह चाहें तो बहस के दौरान टेलीप्रॉम्प्टर भी साथ ला सकते हैं और अपनी पसंद का जज भी बैठा सकते हैं। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री बस बहस के लिए सामने आएं, ताकि देश के सामने सच्चाई रखी जा सके।