रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
8th Pay Commission: नियम लागू होने से पहले हो गए रिटायर, तो कैसे मिलेगा पुरानी सैलरी का बकाया पैसा?​ | ‘अब न दरी बिछाएंगे, न किसी के आगे झुकेंगे’, मेरठ रैली में सपा-बीजेपी पर ओवैसी का तीखा हमला​ | Chhath Puja 2026 Wishes in Hindi: छठी मैया का आशीर्वाद मिले… छठ पर्व पर इन शुभकामना संदेश से करें अपनों को विश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

RBI Money Transfer Rules 2026: बिना बैंक अकाउंट के भी भेज सकेंगे पैसे! RBI ने जारी किए नए मनी ट्रांसफर नियम​

RBI Money Transfer Rules 2026: अगर आपका बैंक में खाता नहीं है और आप अपने परिवार या किसी दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजना चाहते हैं, तो अब यह काम पहले से आसान हो जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने घरेलू मनी ट्रांसफर यानी से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत बिना बैंक […]

RBI Money Transfer Rules 2026: अगर आपका बैंक में खाता नहीं है और आप अपने परिवार या किसी दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजना चाहते हैं, तो अब यह काम पहले से आसान हो जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने घरेलू मनी ट्रांसफर यानी से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत बिना बैंक अकाउंट वाले लोग भी बैंक ब्रांच, और अधिकृत एजेंट की मदद से पैसे भेज और प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि, इस सुविधा के लिए RBI ने ट्रांजैक्शन और मासिक लिमिट निर्धारित की है।

ने 11 नवंबर 2026 को नए निर्देश जारी किए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सबसे अधिक फायदा प्रवासी मजदूरों और उन लोगों को मिलने की उम्मीद है, जो दूसरे शहरों में रहकर अपने परिवार को पैसे भेजते हैं।

एक बार में कितने रुपये भेज सकेंगे?

RBI ने घरेलू मनी ट्रांसफर के तहत कैश के जरिए पैसे भेजने और प्राप्त करने की अलगअलग सीमाएं तय की हैं। अगर कोई व्यक्ति कैश पेआउट सुविधा के जरिए दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजता है, तो एक ट्रांजैक्शन में अधिकतम 10,000 रुपये ट्रांसफर किए जा सकेंगे। वहीं, एक लाभार्थी को एक महीने में अधिकतम 25,000 रुपये ही भेजने की अनुमति होगी।

इसके अलावा, बिना बैंक अकाउंट वाला व्यक्ति बैंक ब्रांच में जाकर NEFT के माध्यम से भी पैसे भेज सकता है। इस सुविधा के तहत एक बार में अधिकतम 50,000 रुपये तक का ट्रांजैक्शन किया जा सकेगा।

बिना बैंक खाते के कैसे मिलेगा कैश?

RBI ने ऐसे लोगों के लिए भी सुविधा चालू की है, जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं है। इसके तहत बैंक अपने ग्राहकों के खाते से रकम ट्रांसफर करके बिना बैंक खाता रखने वाले व्यक्ति को नकद भुगतान कर सकते हैं। इस सुविधा को कैश पेआउट सर्विस कहा जाता है।

यह सेवा , बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट और अन्य अधिकृत पेमेंट चैनल के माध्यम से उपलब्ध कराई जा सकती है। इसके तहत एक ट्रांजैक्शन में अधिकतम 10,000 रुपये नकद प्राप्त किए जा सकेंगे। वहीं, एक व्यक्ति के लिए महीनेभर में कैश प्राप्त करने की अधिकतम सीमा 25,000 रुपये निर्धारित की गई है।

पैसे भेजने से पहले कराना होगा रजिस्ट्रेशन

नई गाइडलाइंस के मुताबिक, रेमिटिंग बैंक और बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट को कैश जमा करके पैसे भेजने वाले ग्राहकों का रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। यह प्रक्रिया RBI के KYC निर्देशों के अनुसार पूरी की जाएगी।

इसके लिए ग्राहक के पास वेरिफाइड मोबाइल नंबर होना जरूरी है। साथ ही, ग्राहक को अपना आधिकारिक वैध दस्तावेज खुद प्रमाणित करके जमा करना होगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मनी ट्रांसफर करने वाले व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित करना है।

प्रवासी मजदूरों को कैसे मिलेगी राहत?

RBI के नए नियमों से सबसे ज्यादा राहत उन प्रवासी कामगारों को मिल सकती है, जो रोजगार की तलाश में अपने घर से दूर दूसरे शहरों में रहते हैं। ऐसे कई लोगों को बैंकिंग सुविधाओं और जरूरी दस्तावेजों की कमी के कारण अपने परिवार तक पैसे पहुंचाने में परेशानी होती है।

नई व्यवस्था से बिना बैंक अकाउंट वाले लोगों के लिए भी औपचारिक बैंकिंग और भुगतान प्रणाली का इस्तेमाल करना आसान हो सकता है। इससे देश के अलगअलग हिस्सों में रहने वाले लोगों को अपने परिवार और परिचितों तक पैसे पहुंचाने में सुविधा मिलेगी।

हर ट्रांजैक्शन पर होगी जांच

RBI ने मनी ट्रांसफर से जुड़े फ्रॉड और संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए सुरक्षा के नियम भी सख्त किए हैं। अब हर लेनदेन में एडिशनल फैक्टर ऑफ ऑथेंटिकेशन के जरिए पहचान की अतिरिक्त जांच करनी होगी। इसके अलावा, बैंकों और गैरबैंक पेमेंट ऑपरेटरों को वेलोसिटी चेक लागू करना होगा। इससे कम समय में बारबार होने वाले ट्रांजैक्शन पर नजर रखी जा सकेगी।

वहीं, खाते में रकम जमा होने पर ग्राहकों को अलर्ट भेजना भी जरूरी होगा। अगर किसी खाते या खातों के समूह में अचानक असामान्य तरीके से बड़ी रकम जमा होती है, तो बैंक को इसकी जांच करनी होगी। किसी भी संदिग्ध लेनदेन की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देना भी अनिवार्य होगा।

इस तरह RBI की नई गाइडलाइंस का उद्देश्य घरेलू मनी ट्रांसफर को आसान बनाने के साथसाथ इसे पारदर्शी बनाना है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY