रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 55 PCS अधिकारियों के तबादले, 5 विकास प्राधिकरणों के सचिव बदले गए​ | Namami Gange Project: नमामि गंगे प्रोजेक्ट से साफ हुई मां गंगा, हरिद्वार के सभी 22 नाले टैप, 5 STP प्लांट कर रहे काम​ | UP: नौकरी दिलाने के बहाने दोस्त को बुलाया, शराब पार्टी में तीन गोलियां मारीं; पेट में फंसी एक गोली​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

India New Visa System: भारत आने वाले विदेशी यात्रियों के लिए वीजा नियम बदले, 13 की जगह होंगी 9 कैटेगरी​

India New Visa System:भारत सरकार ने विदेशी नागरिकों के लिए वीजा सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है। अब भारत आने वाले विदेशी यात्रियों को पहले के मुकाबले आसान वीजा प्रक्रिया मिलेगी। नए नियमों के तहत वीजा की मुख्य कैटेगरी 13 से घटाकर 9 और सबकैटेगरी 49 से घटाकर 23 कर दी गई हैं। इसके अलावा […]

India New Visa System:भारत सरकार ने विदेशी नागरिकों के लिए वीजा सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है। अब भारत आने वाले विदेशी यात्रियों को पहले के मुकाबले आसान वीजा प्रक्रिया मिलेगी। नए नियमों के तहत वीजा की मुख्य कैटेगरी 13 से घटाकर 9 और सबकैटेगरी 49 से घटाकर 23 कर दी गई हैं। इसके अलावा वीजा आवेदन फॉर्म में भरी जाने वाली जानकारियों को भी 65 से 70 प्रतिशत तक कम किया गया है। सरकार का कहना है कि इस बदलाव से पर्यटन, इलाज, पढ़ाई, शोध और व्यापार के लिए भारत आने वाले विदेशी नागरिकों को सुविधा मिलेगी। नया सिस्टम अक्टूबर 2025 में किए गए वीजा सुधारों को आगे बढ़ाते हुए तैयार किया गया है।

टूरिस्ट वीजा में हुए बड़े बदलाव

सबसे बड़ा बदलाव टूरिस्ट वीजा में किया गया है। अब इसे ‘विजिटर वीजा’ कहा जाएगा। इसके तहत विदेशी नागरिक पर्यटन के अलावा बिजनेस मीटिंग, मेडिकल कंसल्टेशन, योग कार्यक्रम, वेलनेस रिट्रीट और भारतीय भाषा, संगीत, कला व शिल्प के छोटे कोर्स के लिए भी भारत आ सकेंगे। विजिटर वीजा को दो कैटेगरी V1 और V2 में बांटा गया है। V1 वीजा 30 दिनों के लिए मल्टीपल एंट्री सुविधा के साथ मिलेगा। वहीं V2 वीजा 1, 5 या 10 साल की अवधि के लिए जारी किया जा सकेगा। पर्वतारोहण के लिए भी 6 महीने का अलग मल्टीपल एंट्री प्रावधान रखा गया है।

मेडिकल वीजा में इलाज के लिए नई सुविधा

मेडिकल वीजा को भी दो हिस्सों में बांटा गया है। M1 वीजा सामान्य चिकित्सा उपचार और M3 वीजा आयुष आधारित इलाज के लिए होगा। दोनों में एक साल की डिफॉल्ट वैधता और कई बार भारत आने की सुविधा मिलेगी। इलाज के लिए आने वाले मरीजों के साथ उनके परिजनों के लिए भी अलग वीजा कैटेगरी तय की गई है। इससे लंबे इलाज और दोबारा जांच के लिए भारत आने वाले विदेशी मरीजों को सुविधा मिलेगी। इससे सरकार की ‘हील इन इंडिया’ पहल को भी बढ़ावा मिलेगा।

स्टूडेंट वीजा में पढ़ाई और रिसर्च की अलग कैटेगरी

स्टूडेंट वीजा को S1 और S2 दो श्रेणियों में बांटा गया है। S1 वीजा स्कूल, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए होगा। वहीं S2 वीजा PhD, रिसर्च, विजिटिंग फैकल्टी, वैज्ञानिकों, इंटर्नशिप और एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए लागू होगा। ‘Study in India’ पोर्टल के जरिए दाखिला लेने वाले विदेशी छात्रों को 5 साल तक का ईवीजा मिल सकेगा।

बिजनेस वीजा में निवेश और काम के नए नियम

बिजनेस वीजा को B1 और B2 दो श्रेणियों में बांटा गया है। B1 वीजा लंबे समय के व्यावसायिक निवेश और भारत में बिजनेस शुरू करने के लिए होगा। वहीं B2 वीजा छोटी अवधि की व्यावसायिक गतिविधियों, सम्मेलनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल आयोजनों और फिल्म शूटिंग के लिए मिलेगा।भारतीय कंपनियों में काम करने वाले विदेशी विशेषज्ञों, इंजीनियरों और तकनीकी कर्मचारियों के लिए भी विशेष प्रावधान किया गया है। इंस्टॉलेशन, मशीनों की जांच, मेंटेनेंस, ट्रेनिंग और तकनीकी सहायता से जुड़े लोगों को B2 के तहत ‘प्रोडक्शन इन्वेस्टमेंट बिजनेस वीजा’ दिया जाएगा।

9 मुख्य कैटेगरी और 172 देशों को ईवीजा

नए सिस्टम में बिजनेस, डिप्लोमैटिक, वर्क, जर्नलिस्ट, मेडिकल, ऑफिशियल, स्टूडेंट, विजिटर और मिसलेनियस सहित कुल 9 मुख्य वीजा कैटेगरी होंगी। मिसलेनियस कैटेगरी में भारतीय मूल के लोग, उनके परिवार, लंबे समय से वीजा पर रह रहे लोगों के आश्रित, ऑरोविले फाउंडेशन से जुड़े लोग, अफगान नागरिक और पड़ोसी देशों के कुछ नागरिक शामिल होंगे। फिलहाल भारत 172 देशों के नागरिकों को ईवीजा की सुविधा देता है। गृह मंत्रालय नए सिस्टम को लागू करने के लिए आईटी सिस्टम अपडेट कर रहा है। सरकार के मुताबिक, 2026 के अंत तक नए प्रारूप में वीजा जारी होने की उम्मीद है।

 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY