Khajanchi Birthday: नोटबंदी के दौरान बैंक की कतार में जन्मा खजांची अब 10 साल का हो गया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हर साल की तरह इस बार भी उसका जन्मदिन मनाया।

लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश ने खजांची को नगद राशि समेत कई उपहार दिए। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को खजांची को गोद ले लेना चाहिए।
बैंक की लाइन में हुआ था खजांची का जन्म
खजांची का जन्म 11 नवंबर 2016 को कानपुर देहात के एक बैंक की कतार में हुआ था। उस समय उसकी मां सर्वेशा देवी नोटबंदी के दौरान पैसे निकालने के लिए बैंक पहुंची थीं। लंबी कतार में इंतजार के दौरान ही उन्होंने बच्चे को जन्म दिया था।
ऐसे पड़ा बच्चे का नाम ‘खजांची’
उस समय अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने बच्चे का नाम ‘खजांची’ रखा था। इसके बाद से समाजवादी पार्टी हर साल उसका जन्मदिन मनाती है। पार्टी उसकी पढ़ाई और दूसरे जरूरी खर्चों की जिम्मेदारी भी उठा रही है।
खबर अपडेट हो रही है….