गुरुवार, 12 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
2 साल तक ‘राहुल’ बनकर करता रहा प्यार, शादी की बारी आई तो खुली इमरान की पोल; धर्म परिवर्तन की रखी शर्त​ | UP IPS Transfer: IPS मनोज कुमार यादव बने राज्यपाल के ADC, आगरा से लखनऊ ट्रांसफर​ | UP: अलीगढ़ में कल्याण सिंह के घर डबल सेलिब्रेशन, पोतों की सगाई में शामिल होंगे 80 हजार मेहमान, 1000 लोग तैयार करेंगे खाना​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

दिवाली के बाद लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में इतने हुए दाम​

बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे सत्र में गिरावट आई. दिवाली की छुट्टियों के कारण बाजार में कारोबार कम रहा, जिसका असर सोने की कीमतों पर पड़ा और इसमें 800 रुपए की कमी आकर यह 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत […]

बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे सत्र में गिरावट आई. दिवाली की छुट्टियों के कारण बाजार में कारोबार कम रहा, जिसका असर सोने की कीमतों पर पड़ा और इसमें 800 रुपए की कमी आकर यह 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोने की कीमत मंगलवार के 1,46,400 रुपए प्रति 10 ग्राम से 800 रुपए घटकर 1,45,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई. चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई. दो सत्रों तक स्थिर रहने के बाद, चांदी की कीमत 5,000 रुपए गिरकर 1,87,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि पिछले सत्र में यह 1,92,500 रुपए प्रति किलोग्राम थी.

दिल्ली में क्यों कम हुए सोने और चांदी के दाम

HDFC सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि दिवाली की छुट्टियों के कारण घरेलू बाजारों में कारोबार काफी कम रहा, जिसका असर सोने की कीमतों पर पड़ा और बुधवार को इसमें गिरावट आई. कई स्थानीय बाजार भी बंद रहे. गांधी ने कहा कि लगातार बनी हुई महंगाई और US फेडरल रिजर्व के सख्त रुख के कारण कीमती धातुओं को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. इससे डॉलर और ट्रेजरी यील्ड ऊंचे स्तर पर बने रह सकते हैं, जिससे सोने के रिकवर होने की संभावना सीमित हो सकती है.

विदेशी बाजरों में आई तेजी

विदेशी बाजारों में, स्पॉट गोल्ड मामूली बढ़त के साथ 4,047.71 USD प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी लगभग 3 प्रतिशत बढ़कर 52.86 USD प्रति औंस पर पहुंच गई. मिरे एसेट शेरखान में कमोडिटीज के प्रमुख प्रवीण सिंह ने बताया कि पिछले सत्र में भारी बिकवाली के बाद, स्पॉट गोल्ड 4,051 USD प्रति औंस के आसपास स्थिर होने की कोशिश कर रहा था. भूराजनीतिक घटनाक्रम भी चर्चा में रहे. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के यह कहने के बाद कि वाशिंगटन, तेल अवीव और तेहरान के बीच चल रहा युद्ध लगभग खत्म हो गया है, USIran शांति समझौते की उम्मीदें बढ़ गई हैं.

और सस्ता हो सकता है सोना

ईरान अपनी मांगें लगातार रख रहा है. इनमें अपनी फ्रीज की गई संपत्तियों को बहाल करना, नौसैनिक नाकेबंदी हटाना, प्रतिबंधों को खत्म करना और सभी मोर्चों पर शत्रुता को समाप्त करना शामिल है. सिंह ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतें, जिनमें पिछले 10 दिनों में लगभग 25 प्रतिशत की गिरावट आई है, अस्थिर बनी रह सकती हैं, अगर शांति वार्ता में कोई ठोस प्रगति नहीं होती है. उन्होंने आगे कहा कि सोने में निकट भविष्य में गिरावट का रुख बने रहने की संभावना है, और इसमें ऊपर जाने की गुंजाइश सीमित है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY