प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नोएडा मेट्रो रेल परियोजना के तहत एक्वा लाइन मेट्रो रेल कॉरिडोर को नोएडा सेक्टर51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर04 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है, जिन पर कुल 77,101 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आएगा. 8.449 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में 5 एलिवेटेड स्टेशन होंगे. इस कॉरिडोर के चालू होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर में कुल 71.878 किलोमीटर का सक्रिय मेट्रो रेल नेटवर्क हो जाएगा.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी साझा की है.उन्होंने बताया कि यह मेट्रो प्रोजेक्ट नोएडा सेक्टर 51 और ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 के बीच के हिस्से को कवर करेगा. यह एक्वा लाइन, मैजेंटा लाइन और नई दिल्ली के साथ कनेक्टिविटी प्रदान करेगी.
वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि इससे भीड़भाड़ कम होगी और लोगों को आनेजाने में कम समय लगेगा. उन्होंने कहा कि दफ्तरों, स्कूलों, अस्पतालों और कमर्शियल हब तक पहुंचना आसान होगा. यह कनेक्टिविटी और जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.
As Noida and Greater Noida grow, why should daily commutes become longer?
Here is some good news for the people of Noida and Greater Noida!
The Cabinet has approved an extension of the Aqua Line Metro.
Key advantages:
Easier access to offices, schools, hospitals and commercial hubs.
Less congestion.
Shorter commutes.
A major boost to connectivity and Ease of Living indeed.
https://t.co/GEarCYPUce
— Narendra Modi November 11, 2026
एक्वा लाइन मेट्रो रेल कॉरिडोर के नोएडा सेक्टर51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर4 तक विस्तार से लगभग 8.449 किलोमीटर नई मेट्रो लाइनें जुड़ेंगी. इससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहरों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में काफी सुधार होगा, जहां अभी बेहतर कनेक्टिविटी की कमी है. साथ ही यह अधिक डिमांड वाले कॉरिडोर के साथ सीधी कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगा, जिसमें नोएडा सेक्टर61 पर ब्लू लाइन के साथ इंटरचेंज की सुविधा भी शामिल है.
इसका उद्देश्य नोएडा के प्रमुख क्षेत्रों को आपस में अच्छी तरह जोड़ना है, जिनमें कमर्शियल हब, प्रमुख MNCs और IT हब, शैक्षिक संस्थान आदि शामिल हैं.
- व्यावसायिक केंद्र : जैसे ग्रेटर नोएडा सेक्टर04 में गौर सिटी मॉल, H&S मॉल और ऑफिस स्पेस, ब्लू सैफायर मॉल और कमर्शियल स्पेस; नोएडा सेक्टर51 में IKEA; और नोएडा सेक्टर73 में एंथ्यूरियम मॉल.
- प्रमुख MNCs और IT हब: जैसे नोएडा सेक्टर60 में टेक महिंद्रा और TCL टेक के ऑफिस, नोएडा सेक्टर73 में ऑयल इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड और ग्रेटर नोएडा सेक्टर04 में ‘गोल्डन I’ ऑफिस और कमर्शियल स्पेस.
- शैक्षिक संस्थान: जैसे नोएडा सेक्टर122 में दिल्ली पब्लिक स्कूल आदि.
- महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं: जिनमें मुख्य रूप से नोएडा सेक्टर70 में कैलाश अस्पताल और रामा अस्पताल, नोएडा सेक्टर51 में क्लाउड9 अस्पताल, और नोएडा सेक्टर62 में रामा अस्पताल शामिल हैं. नोएडा सेक्टर122 में ‘क्लियो काउंटी रेजिडेंसीज’ और ग्रेटर नोएडा सेक्टर04 में ‘गौर सिटी 1 और 2’ जैसी प्रमुख आवासीय सोसायटियां.
नोएडा सेक्टर51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर04 तक ‘एक्वा लाइन मेट्रो रेल कॉरिडोर’ का विस्तार इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेगा. इससे न केवल कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. साथ ही रोजगार, व्यापार, शिक्षा और अन्य आवागमन के लिए यहाँ रहने वाले लोगों और यात्रियों के लिए शहरी सफर आसान हो जाएगा.
ट्रैफिक जाम से भी मिलेगी मुक्ति
- ट्रैफिक जाम में कमी: मेट्रो रेल सड़क परिवहन का एक बेहतरीन विकल्प है. नोएडा सेक्टर51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर4 तक ‘एक्वा लाइन मेट्रो रेल कॉरिडोर’ का विस्तार होने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो नेटवर्क बढ़ेगा, जिससे ट्रैफिक जाम कम होने की उम्मीद है. सड़कों पर ट्रैफिक कम होने से वाहनों की आवाजाही सुगम होगी, यात्रा के समय में कमी आएगी और सड़क सुरक्षा में भी सुधार होगा.
- पर्यावरणीय लाभ: नोएडा सेक्टर51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर4 तक ‘एक्वा लाइन मेट्रो रेल कॉरिडोर’ के विस्तार और नोएडाग्रेटर नोएडा में मेट्रो नेटवर्क के बढ़ने से पारंपरिक जीवाश्म ईंधन वाले परिवहन की तुलना में कार्बन उत्सर्जन में काफी कमी आ सकती है.
- आर्थिक विकास: यात्रा के समय में कमी आने और शहर के विभिन्न हिस्सों और दिल्ली एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों और बस डिपो जैसे ट्रांसपोर्ट हब तक बेहतर पहुंच होने से लोगों की उत्पादकता बढ़ेगी. वो अपने कार्यस्थलों और गंतव्यों तक अधिक कुशलता से पहुंच सकेंगे. इसके अलावा बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा, खासकर नए मेट्रो स्टेशनों के आसपास के इलाकों में. इससे उन क्षेत्रों में भी निवेश और विकास आ सकता है, जहां पहले पहुंचना मुश्किल था.
- सामाजिक प्रभाव: नोएडा सेक्टर51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर4 तक ‘एक्वा लाइन मेट्रो रेल कॉरिडोर’ का विस्तार सार्वजनिक परिवहन तक समान पहुंच सुनिश्चित करेगा. इससे अलगअलग सामाजिकआर्थिक समूहों को लाभ होगा और परिवहन से जुड़ी असमानताएं कम होंगी. यात्रा के समय में कमी आने और जरूरी सेवाओं तक बेहतर पहुंच मिलने से लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा.
PM मुद्रा योजना को अगले पांच साल बढ़ाने को मंजूरी
कैबिनेट ने पीएम मुद्रा योजना को अगले पांच साल बढ़ाने को मंजूरी दी गई है. अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. रबी फसलों के लिए 202627 सीजन के लिए फॉस्फेटिक और पोटासिक उर्वरकों पर 62,370 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी गई है. किसीनों को DAP पुरानी कीमत 1350 रुपये प्रति बैग मिलती रहेगी. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय को भी मंजूरी दी गई है.
इसके तहत नई दिल्ली के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में एक राष्ट्रीय संग्रहालय के विकास के लिए 3,230 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जो भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेगा. सरकार के मुताबिक, युगे युगीन म्यूजियम का 1 लाख स्क्वायर मीटर एरिया होगा जो कि Louvre, British Museum और Hermitage म्यूजियम से भी बड़ा होगा. यह योजना सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है, जिसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है.
क्रेडिट गारंटी फंड को लेकर बड़ा फैसला
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मुद्रा योजना के तहत क्रेडिट गारंटी फंड को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. सूक्ष्म इकाइयों और छोटे व्यवसायों को आसानी से ऋण उपलब्ध कराने के लिए 5,000 करोड़ रुपये का क्रेडिट गारंटी फंड बनाया गया है. उन्होंने बताया कि स्टैंडअप इंडिया योजना के लाभार्थियों और छोटे स्तर के उद्यमियों को सहायता देने के लिए 4,111 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.