: जम्मूकश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर आतंकियों ने की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया। अखरान के पास बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने वहां तैनात जवानों पर फायरिंग की। इस हमले में CRPF के 3 जवान घायल हुए हैं।

दोपहर करीब 2:15 बजे हुई फायरिंग
के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई। हमलावरों ने जवानों पर गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए। हमले के दौरान जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की।
2 जवान घायल
फायरिंग में घायल हुए दोनों जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्विक रिएक्शन टीमें भी मौके पर पहुंच गईं।
ये खबर भी पढ़ें:
इलाके की घेराबंदी, सर्च ऑपरेशन जारी
हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। हमलावरों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षाबल हमलावरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।