Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। राजधानी सोफिया को काला सागर के बंदरगाह शहर बर्गास से जोड़ने वाले हाईवे पर 86 गाड़ियां आपस में टकरा हाईवे की पूर्व दिशा में जाने वाली लेन पर हुआ। घना कोहरा होने के कारण ड्राइवरों को आगे चल रही गाड़ियां दिखाई नहीं दीं। इससे कई वाहन आपस में टकरा गए। कुछ देर बाद राजधानी सोफिया की तरफ जाने वाली दूसरी लेन पर भी गाड़ियों की टक्कर हो गई। दूसरी तरफ हुए हादसे को देखने के चक्कर में कुछ ड्राइवरों का ध्यान सड़क से हट गया और वे भी दुर्घटना का शिकार हो गए। अधिकारियों ने तेज रफ्तार को भी हादसे की एक वजह बताया है।

लोगों को निकालने के लिए काटने पड़े बैरियर
याम्बोल क्षेत्र के गवर्नर जॉर्जी चालाकोव ने बताया कि टक्कर के बाद कई लोग अपनी गाड़ियों में फंस गए थे। बचाव टीमों को उन्हें बाहर निकालने के लिए सड़क के किनारे लगे बैरियर के कुछ हिस्से काटने पड़े। घने कोहरे के कारण घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए हेलिकॉप्टर भी नहीं बुलाए जा सके। हादसे के दौरान एक गाड़ी में आग लग गई थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने अपनी जान की परवाह किए बिना गाड़ी में फंसे दूसरे शख्स को बाहर निकाला।
राष्ट्रपति ने बीच में छोड़ा पेरिस दौरा
हादसे की खबर मिलने के बाद बुल्गारिया की राष्ट्रपति इलियाना योतोवा ) ने अपना विदेश दौरा बीच में छोड़ दिया। वह पेरिस पीस फोरम में शामिल होने के लिए पेरिस गई थीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने कार्यक्रम छोड़कर देश लौटने का फैसला किया। हादसे के चलते हाईवे को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है। क्षतिग्रस्त गाड़ियों और मलबे को हटाने के बाद ही इसे दोबारा खोला जाएगा।
प्रधानमंत्री भी मुलाकात छोड़ घटनास्थल पहुंचे
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी मंगलवार को बुल्गारिया के दौरे पर थीं। हादसे के बाद प्रधानमंत्री रुमेन रादेव उनसे मुलाकात छोड़कर घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। हादसे में 12 लोगों की मौत और 46 लोगों के घायल होने के बाद राहत और बचाव कार्य चलाया गया।