मंगलवार, 10 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Census 2026: 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना की स्वगणना, घर बैठे मोबाइल से भर सकेंगे परिवार का ब्योरा, जानें पूरी प्रक्रिया​ | Vande Bharat Special Train: सुबह दिल्ली से बैठें और शाम तक पटना, छठ पर 11 और 13 नवंबर को चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन​ | Bijnor Girl Selling Gang: युवतियों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दोस्त बने रहेंगे… शादी के 13 साल बाद अलग हुए Pawan Kalyan और Anna Lezhneva​

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और साउथ सिनेमा के पावर स्टार पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने शादी के 13 साल बाद आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया है। डिप्टी सीएम ऑफिस की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में दोनों के तलाक की पुष्टि की गई है। बयान में साफ […]

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और साउथ सिनेमा के पावर स्टार पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने शादी के 13 साल बाद आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया है। डिप्टी सीएम ऑफिस की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में दोनों के तलाक की पुष्टि की गई है। बयान में साफ किया गया है कि यह फैसला आपसी समझ और सम्मान के साथ लिया गया है। दोनों भले ही पतिपत्नी के रिश्ते से अलग हो रहे हों, लेकिन अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने दोनों बच्चों की परवरिश मिलकर करेंगे।

शादी खत्म, लेकिन बच्चों के लिए रहेंगे साथ

तलाक के ऐलान के साथ जारी बयान में कहा गया, “जिंदगी का एक लंबा और खूबसूरत सफर साथ तय करने के बाद, हमने आपसी समझ और सम्मान के साथ रास्ते अलग करने का फैसला किया है। हमारी शादी जरूर खत्म हो रही है, लेकिन हम हमेशा अच्छे दोस्त रहेंगे और अपने बच्चों के लिए पूरी तरह समर्पित मातापिता की भूमिका निभाएंगे। बच्चों की खुशी और भलाई हमेशा हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।” इसके साथ ही दोनों ने इस मुश्किल वक्त में लोगों और फैंस से अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है।

पवन कल्याण की पिछली दो शादियां और तलाक

यह पवन कल्याण का तीसरा तलाक है। इससे पहले उनकी दोनों शादियां भी कानूनी रूप से खत्म हो चुकी हैं।

पहली शादी : फिल्मों में डेब्यू के एक साल बाद ही परिवार की मर्जी से पवन कल्याण ने नंदिनी से शादी की थी। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। इसी बीच पवन अपनी कोस्टार रेनू देसाई के साथ लिवइन में रहने लगे। इस पर नंदिनी ने पवन पर बिना तलाक दूसरी शादी/लिवइन का केस दर्ज कराया था। आखिरकार साल 2007 में करीब 5 करोड़ रुपये के समझौते के साथ दोनों का औपचारिक तलाक हुआ।

दूसरी शादी : पहली पत्नी से तलाक के बाद पवन ने 28 जनवरी 2009 को एक्ट्रेस रेनू देसाई से शादी की। दोनों के दो बच्चे हैं। हालांकि, यह शादी भी केवल तीन साल ही टिक पाई और 2012 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।

तीसरी शादी : रेनू से अलग होने के बाद पवन की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान रूसी मॉडल अन्ना लेजनेवा से हुई। दोनों ने 30 सितंबर 2013 को शादी रचाई। इस शादी से उनके दो बच्चे बेटी पोलेना और बेटा मार्क शंकर हैं। 13 साल के लंबे साथ के बाद अब यह रिश्ता भी आपसी सहमति से समाप्त हो गया है।

तीन शादियों को लेकर पवन कल्याण ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका कभी भी बारबार शादी करने का इरादा नहीं था, बल्कि हालात ऐसे बनते गए कि एक रिश्ता न चलने की वजह से उन्हें आगे बढ़ना पड़ा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY