मंगलवार, 10 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Census 2026: 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना की स्वगणना, घर बैठे मोबाइल से भर सकेंगे परिवार का ब्योरा, जानें पूरी प्रक्रिया​ | Vande Bharat Special Train: सुबह दिल्ली से बैठें और शाम तक पटना, छठ पर 11 और 13 नवंबर को चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन​ | Bijnor Girl Selling Gang: युवतियों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

तार से पहले पत्नी का गला घोंटा, फिर बेटियों पर किया हमला; शाहजहांपुर में क्यों कातिल बना पति?​

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां एक व्यक्ति ने पहले तार से अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी. फिर उसने उसी तार से अपनी दोनों बेटियों पर हमला किया. गनीमत रही कि बड़ी बेटी ने खुद को कमरे में बंद कर अपना बचाव कर लिया, […]

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां एक व्यक्ति ने पहले तार से अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी. फिर उसने उसी तार से अपनी दोनों बेटियों पर हमला किया. गनीमत रही कि बड़ी बेटी ने खुद को कमरे में बंद कर अपना बचाव कर लिया, लेकिन छोटी बेटी आरोपी के हत्थे चढ़ गई. आरोपी ने उसका भी गला घोंटने की कोशिश की. इससे वह बुरी तरह जख्मी होकर बेहोश हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है.

मामला शाहजहांपुर के थाना रोजा क्षेत्र में आदर्श नगर कॉलोनी का है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने घरेलू विवाद में रात के डेढ़ बजे इस वारदात को अंजाम दिया है. आरोपी की पहचान कमलेश कुमार गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता उर्फ पहाड़ी के रूप में हुई है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि सोमवार की रात करीब कमलेश और उसकी पत्नी सीमा गुप्ता के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. इस दौरान आरोपी ने सीमा का गला घोंट दिया.

दोनों बेटियों को मारने की कोशिश

पत्नी की हत्या के बाद आरोपी अपनी बड़ी बेटी कोमल उर्फ नैन्सी की ओर दौड़ा, लेकिन वह खतरा भांप गई और खुद को कमरे में बंद कर लिया. इतने में छोटी बेटी अंजली आरोपी के हाथ लग गई. आरोपी ने उसी तार से अंजली का गला घोंटने की कोशिश की. इससे वह बेहोश हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

मामा की सूचना पर पहुंची पुलिस

मेडिकल कॉलेज पहुंचे मृतका के भाई अशोक कुमार गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दी है. बताया कि वारदात रात करीब एक बजे हुई थी,लेकिन उन्हें तत्काल करीब तीन बजे भांजी ने सूचना दी. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस के मुताबिक फिलहाल आरोपी कमलेश को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ हो रही है. अब तक की जांच में वारदात के पीछे घरेलू कलह का मामला सामने आया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY