मंगलवार, 10 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Census 2026: 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना की स्वगणना, घर बैठे मोबाइल से भर सकेंगे परिवार का ब्योरा, जानें पूरी प्रक्रिया​ | Vande Bharat Special Train: सुबह दिल्ली से बैठें और शाम तक पटना, छठ पर 11 और 13 नवंबर को चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन​ | Bijnor Girl Selling Gang: युवतियों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

हेलमेट बाहर से नया, लेकिन अंदर से हो चुका है बेकार! जानें कितने साल बाद इसे बदल देना चाहिए​

बाइक या स्कूटर चलाने वालों के लिए हेलमेट पहनना जरूरी है. इसके बावजूद कई लोग हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए पहनते हैं. यही वजह है कि हेलमेट खरीदने के बाद उसे तब तक इस्तेमाल करते रहते हैं, जब तक वह टूट न जाए. लेकिन क्या आपको पता है कि हेलमेट की भी एक […]

बाइक या स्कूटर चलाने वालों के लिए हेलमेट पहनना जरूरी है. इसके बावजूद कई लोग हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए पहनते हैं. यही वजह है कि हेलमेट खरीदने के बाद उसे तब तक इस्तेमाल करते रहते हैं, जब तक वह टूट न जाए. लेकिन क्या आपको पता है कि हेलमेट की भी एक तय उम्र होती है? बाहर से बिल्कुल ठीक दिखने वाला पुराना हेलमेट हादसे के दौरान सिर को सुरक्षित रखने में नाकाम हो सकता है. इसलिए यह जानना जरूरी है कि हेलमेट को कितने समय बाद बदल देना चाहिए.

कितने साल तक इस्तेमाल कर सकते हैं हेलमेट?

सुरक्षा विशेषज्ञों और कई बड़ी कंपनियों के मुताबिक, एक अच्छे और ISI प्रमाणित हेलमेट को आमतौर पर खरीदने के 3 से 5 साल बाद बदल देना चाहिए. जापान की मशहूर हेलमेट कंपनियां Arai और Shoei भी हेलमेट की उम्र को लेकर इसी तरह की सलाह देती हैं.

Arai की गाइडलाइंस के अनुसार, अगर हेलमेट बिल्कुल नया है और उसे कभी इस्तेमाल भी नहीं किया गया है, तब भी मैन्युफैक्चरिंग डेट से 7 साल पूरे होने पर उसकी वारंटी और सुरक्षा क्षमता खत्म हो जाती है. यानी हेलमेट को लंबे समय तक बिना इस्तेमाल किए रखना भी उसकी उम्र बढ़ाने का तरीका नहीं है.

बाहर से सही दिखने पर भी क्यों कमजोर हो जाता है हेलमेट?

अक्सर लोगों को लगता है कि जब हेलमेट में कोई दरार या टूटफूट नहीं है, तो उसे बदलने की जरूरत क्या है. लेकिन इसकी असली सुरक्षा सिर्फ बाहरी शेल पर निर्भर नहीं करती. के अंदर सफेद रंग की थर्माकोल जैसी एक खास परत होती है, जिसे EPS फोम लाइनर कहते हैं. हादसे के समय सिर पर लगने वाले झटके को कम करने में इसकी अहम भूमिका होती है.

नियमित इस्तेमाल के दौरान पसीना, बालों में लगाया जाने वाला तेल, धूल और नमी इस फोम को धीरेधीरे खराब कर सकते हैं. समय के साथ यह सख्त और सिकुड़ने लगता है. ऐसे में एक्सीडेंट होने पर झटके को सोखने की इसकी क्षमता कम हो जाती है. इसके अलावा, लगातार धूप में रहने से UV किरणें हेलमेट के बाहरी शेल को भी कमजोर कर सकती हैं.

इन हालात में तुरंत बदल दें हेलमेट

कुछ ऐसी स्थितियां भी हैं, जिनमें 3 से 5 साल पूरे होने का इंतजार नहीं करना चाहिए. अगर आपका हेलमेट किसी सड़क हादसे में शामिल रहा है या ऊंचाई से गिरकर कंक्रीट के फर्श पर जोर से टकराया है, तो उसे बदल देना बेहतर है. बाहर से कोई निशान न दिखने पर भी अंदर का EPS फोम खराब हो सकता है.

इसके अलावा, अगर हेलमेट सिर पर ढीला पड़ने लगा है या सिर हिलाने पर अपनी जगह से खिसकता है, तो नया हेलमेट खरीद लें. हादसे के समय ढीला हेलमेट सिर से निकल सकता है और आपको जरूरी सुरक्षा नहीं मिल पाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY