बुधवार, 11 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
नमो भारत ट्रेन ने बना दिया नया रिकॉर्ड, 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया सफर​ | Uttarakhand IAS PCS Transfer: उत्तराखंड में 10 IAS और 16 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे कहां भेजा, देखें लिस्ट​ | Khajanchi Birthday: नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन में जन्मा खजांची हुआ 10 साल का, अखिलेश यादव ने मनाया बर्थडे, BJP को दी ये सलाह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘रीता एक गिलास पानी दो…’ मना किया तो पति ने गुस्से में पत्नी को मार डाला, 4 साल पहले की थी लव मैरिज​

उत्तर प्रदेश के कानपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि युवक ने घर लौटने के बाद पत्नी से पीने के लिए एक गिलास पानी मांगा था. पत्नी के पानी नहीं देने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते […]

उत्तर प्रदेश के कानपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि युवक ने घर लौटने के बाद पत्नी से पीने के लिए एक गिलास पानी मांगा था. पत्नी के पानी नहीं देने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में युवक ने लकड़ी का भारी पटरा उठाकर पत्नी के सिर पर दे मारा. गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया.

मामला कानपुर जिले के अहिरवां की कच्ची बस्ती का है. यहां रहने वाले 28 वर्षीय करन पासवान पर अपनी पत्नी रीता पासवान की हत्या का आरोप है. करन पुताई का काम करता है. उसने वर्ष 2022 में फतेहपुर जिले के अथोसर की रहने वाली रीता से लव मैरिज की थी. दोनों के दो बच्चे हैं. इनमें तीन साल का बेटा कार्तिक और एक महीने की बेटी काव्या है.

करन की मां सुखा देवी के मुताबिक, रविवार को करन पुताई का काम करने के लिए फतेहपुर गया था. वहां से लौटने के बाद उसने पत्नी से पीने के लिए एक गिलास पानी मांगा. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. कहासुनी के दौरान करन अपना आपा खो बैठा और लकड़ी का भारी पटरा उठाकर रीता के सिर पर वार कर दिया. चोट लगने से रीता खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी.

अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

रीता को खून से लथपथ देखकर घर के लोगों में अफरातफरी मच गई. परिजन आननफानन में उसे नजदीकी प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे. हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है.

एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची थी. वहां महिला मृत अवस्था में मिली. फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए. शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतका के परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

2021 में शुरू हुआ था दोनों का प्रेम संबंध

करन और रीता के बीच प्रेम संबंध की शुरुआत वर्ष 2021 में हुई थी. उस समय रीता अपने मामा के घर आई हुई थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात करन से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. वर्ष 2022 में रीता अपना घर छोड़कर करन के पास आ गई थी. इसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली और साथ रहने लगे.

परिवार के लोगों को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि करन अपनी पत्नी की जान ले सकता है. उधर, दीपावली के मौके पर बेटी की हत्या की खबर मिलने के बाद रीता के मायके में मातम पसर गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY