शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs NZ: चौथे वनडे में गरमाया माहौल, टिम सिफर्ट और गुरनूर बराड़ के बीच हुई तीखी बहस; कोहली ने संभाला मोर्चा​ | UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के DM बदले​ | PAK vs SL 1st Test: Saud Shakeel 190 रन बनाकर भी रहे बदकिस्मत, महेला जयवर्धने की अनचाही लिस्ट में दर्ज हुआ नाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

भूटान से 40 टन सिलिकॉन लेकर अहमदाबाद जा रहा ट्रक, बिहार में हुई लूट; 4 दिन बाद पटना में खाली मिला​

भूटान से सिलिकॉन की खेप लेकर अहमदाबाद जा रहे एक ट्रक को बदमाशों ने चार दिन पहले मधुबनी में लूट लिया था. अब यह ट्रक पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में लावारिश हाल में मिला है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसके मालिक को सौंप दिया है. ट्रक मालिक […]

भूटान से सिलिकॉन की खेप लेकर अहमदाबाद जा रहे एक ट्रक को बदमाशों ने चार दिन पहले मधुबनी में लूट लिया था. अब यह ट्रक पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में लावारिश हाल में मिला है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसके मालिक को सौंप दिया है. ट्रक मालिक ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि ट्रक में करीब 60 लाख रुपये कीमत की सिलिकॉन की खेप लदी थी.

ट्रक मालिक के मुताबिक बदमाशों ने 4 नवंबर को ही ड्राइवर को कोई नशीला पदार्थ खिलाया और मधुबनी में नशे की हालत में फेंक दिया था. काफी देर बाद होश में आने पर ट्रक चालक ने उन्हें फोन पर सूचना दी थी. इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी. अब चार दिन बाद पुलिस ने ट्रक मिलने की सूचना दी है. इस सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि 4 नवंबर से ही यह ट्रक लावारिश हालत में बाढ़ थाना क्षेत्र के जमुनीचक गांव के पास खड़ा था.

40 टन सिलिकॉन चोरी

पुलिस की पूछताछ में ट्रक मालिक ने बताया कि ट्रक में 40 टन सिलिकॉन लदा था. यह खेप भूटान में लोड किया गया था और अहमदाबाद स्थित छड़ बनाने वाली फैक्ट्री में ले जाया जा रहा था. बिहार के रास्ते आते समय किसी ढाबे पर ट्रक चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है. ट्रक मालिक के मुताबिक बदमाश ड्राइवर को बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे फेंक गए और ट्रक में लदा सारा माल कहीं उतारने के बाद बाढ़ थाना क्षेत्र में लावारिश छोड़ दिया.

मुजफ्फरपुर में मिला था लास्ट लोकेशन

ट्रक मालिक अभय प्रताप सिंह यादव के मुताबिक उनकी गाड़ी का 4 नवंबर को सुबह 4:00 बजे से जीपीएस लास्ट सिग्नल मुजफ्फरपुर में एक टोल प्लाजा पर दिखा था. उसके जीपीएस बंद हो गया. कुछ देर बाद उनका ड्राइवर बेहोशी की हालत में मधुबनी के सकरी थाना क्षेत्र में मिला. होश आने के बाद उसने फोन पर उन्हें सूचना दी. इसके बाद उसे रामशिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. पुलिस के मुताबिक इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश कराई जा रही है.

रिपोर्ट: रविशंकर शर्मा, पटना

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY