मंगलवार, 10 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Horoscope 10 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​ | Pakistan China Dam: पाकिस्तान में ढह गया डैम, चीन की कंपनी बना रही थी, इलाके में बाढ़ के हालात​ | Kawasaki की नई बाइक भारत में लॉन्च, कीमत है 7.83 लाख रुपए, 649cc का इंजन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, 3 की मौत… 45 से ज्यादा गंभीर घायल​

Agra Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया. यहां यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. इस बस में 5060 यात्री सवार थे. बस राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के छपरा जा रही थी. सभी लोग छठ पर्व के लिए अपनेअपने घर जा […]

Agra Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया. यहां यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. इस बस में 5060 यात्री सवार थे. बस राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के छपरा जा रही थी. सभी लोग छठ पर्व के लिए अपनेअपने घर जा रहे थे ये हादसा जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर पारा थाना क्षेत्र में जीरो माइल पर हुआ.

हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है. 45 लोग घायल बताए जा रहे हैं. मौके पर कई घायलों को रोतेबिलखते देखा गया. इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं. पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड संयुक्त रेस्क्यू अभियान जारी है. शुरुआती जांच में हादसे का कारण टायर फटना बताया जा रहा है. घायलों को रेस्क्यू किया जा रहा है. लोगों की भारी भीड़ है. आगरा एक्सप्रेसवे से निकलने वाले लोग नीचे उतर आए हैं. पुलिस उन्हें हटा रही है, लेकिन लोग जमा हैं.

मौके पर कई ऐंबुलेंस मौजूद

जेबीसी द्वारा बस के चारों तरफ से मलबा हटाने का काम भी जारी है. ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि घायलों को रेस्क्यू करने में कोई परेशानी न आए. मौके पर कई ऐंबुलेंस हैं. आलमबाग से 1 फायर टेंडर, सरोजनीनगर से 1 रेस्क्यू वेहिकल, हजरतगंज से MDRV मौके पर मौजूद है. जानकारी के अनुसार, लोकबंधु हॉस्पिटल व ट्रामा सेंटर में घायलों का इलाज किया जा रहा है. कुछ लोग गंभीर हालत में हैं.

बस के शीशे तोड़कर घायलों को निकाला गया

लोकबंधु हॉस्पिटल में उनको ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है घायलों का इलाज जारी है. बस के अंदर घुसी SDRF की टीम ने शीशों को तोड़कर घायलों को खिड़कियों से बाहर निकाला. इसके बाद पुलिसवालों ने वहां से सीधे स्ट्रेचर पर ले जाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया. राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार का सिवान करीब 10,30 किलोमीटर दूर है.

फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार, बस का नंबर BR 28 P 4332 है. मालिक गोपालगंज का रहने वाला टुनटुन शाह है. घटनास्थल पर जॉइंट सीपी सहित कई अधिकारी भी पहुंचे हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY