Mahindra XUV 3XO ZNG को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5Star सेफ्टी रेटिंग मिली है. कंपनी ने इसे भारत में 9.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. टेस्ट में इस CNG SUV को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 29.36 और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 45 पॉइंट मिले हैं. Mahindra का दावा है कि भारत में 5Star रेटिंग पाने वाली यह पहली सबकॉम्पैक्ट CNG SUV है.

इसमें 1.2लीटर टर्बो पेट्रोलCNG इंजन मिलता है, जो 110 bhp की पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है. कंपनी के मुताबिक, इसका माइलेज 24.7 km/kg है. SUV चार वैरिएंट में आती है, जिनकी कीमत 9.99 लाख से 12.27 लाख रुपये तक है.
एडल्ट सेफ्टी में कैसा रहा प्रदर्शन?
एडल्ट सेफ्टी टेस्ट में को फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में 16 में से 13.36 पॉइंट मिले. यह टेस्ट 64 kmph की रफ्तार पर किया गया था. वहीं, 50 kmph की स्पीड वाले साइड डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसे पूरे 16 पॉइंट मिले.
फ्रंट क्रैश टेस्ट में ड्राइवर और आगे बैठे पैसेंजर के सिर और गर्दन को अच्छी सुरक्षा मिली. हालांकि, ड्राइवर की पिंडलियों को Adequate रेटिंग मिली. साइड टेस्ट में शरीर के सभी हिस्सों को अच्छी रेटिंग दी गई. खास बात यह है कि पेट्रोल XUV 3XO को नवंबर 2024 में भी एडल्ट सेफ्टी में 29.36 पॉइंट मिले थे. यानी CNG सिस्टम जोड़ने के बाद भी इस मामले में SUV का स्कोर कम नहीं हुआ.
चाइल्ड सेफ्टी में पेट्रोल मॉडल से आगे
में ZNG ने पेट्रोल मॉडल से बेहतर प्रदर्शन किया. इसे 49 में से 45 पॉइंट मिले, जबकि पेट्रोल SUV को 43 पॉइंट मिले थे. डायनामिक टेस्ट में 24 में से 24 और चाइल्ड सीट लगाने के टेस्ट में 12 में से 12 पॉइंट मिले. 18 महीने और 3 साल के बच्चों को दिखाने वाले दोनों डमी ने भी पूरे 1212 पॉइंट हासिल किए.
CNG सेफ्टी, इंजन
Mahindra के मुताबिक, SUV में 35 से ज्यादा स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स हैं. इसमें 6 एयरबैग, ESC और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट मिलते हैं. गैस लीक होने पर इसका सिस्टम खुद इंजन को पेट्रोल मोड में शिफ्ट कर देता है.
इसमें 6स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह CNG मोड में 4.9 सेकंड में 0 से 60 kmph और 11.8 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है. इसके दो CNG सिलेंडर कार के फर्श के नीचे लगाए गए हैं, जिससे बूट फ्लोर सपाट रहता है. इसमें 270 लीटर का इस्तेमाल करने लायक बूट स्पेस मिलता है.
दमदार फीचर्स से लैस
टॉप RevX A वैरिएंट में 10.25इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, डुअलजोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ और LED हेडलैंप जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा TPMS, रियर पार्किंग सेंसर, रिवर्स कैमरा और रेनसेंसिंग वाइपर भी दिए गए हैं.