रविवार, 8 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Cheteshwar Pujara का बड़ा दावा, IPL 2027 से पहले KKR कई खिलाड़ी करेगी बाहर और RCB रहेगी स्थिर​ | अमेरिका में SBI का बड़ा धमाका! टेक्सास में खोली अपनी पहली ब्रांच, ग्लोबल बैंकिंग में बढ़ाई भारत की धमक​ | KL Rahul का दिल जीतने वाला अंदाज, Game Changer में जीता Smartphone अधिकारी को दिया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

लुधियाना में मिठाई खाने से रोकने पर दुकानदार का सिर फोड़ा, भाई से भी की मारपीट; तमाशा देखती रही भीड़​

पंजाब के लुधियाना में एक दुकान पर आए कुछ मनबढ़ युवकों ने जमकर बवाल काटा. इस दौरान बदमाशों ने ना केवल दुकान में तोड़फोड़ की, बल्कि मारपीट करते हुए दुकानदार का सिरफोड़ दिया. वहीं बीच बचाव करने आए दुकानदार के भाई की भी बुरी तरह पिटाई कर दी. इस वारदात में दुकानदार के भाई की […]

पंजाब के लुधियाना में एक दुकान पर आए कुछ मनबढ़ युवकों ने जमकर बवाल काटा. इस दौरान बदमाशों ने ना केवल दुकान में तोड़फोड़ की, बल्कि मारपीट करते हुए दुकानदार का सिरफोड़ दिया. वहीं बीच बचाव करने आए दुकानदार के भाई की भी बुरी तरह पिटाई कर दी. इस वारदात में दुकानदार के भाई की दो उंगलियों में फ्रेक्चर आया है. बड़ी बात यह कि इस घटना के दौरान दुकान के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन लोग तमाशा देखते रहे और वीडियो ही बनाते रहे. किसी ने बीच बचाव की कोशिश नहीं की.

वारदात लुधियाना में ऋषि नगर इलाके की है. पुलिस के मुताबिक दुकान में आए बदमाश दुकानदार से पूछे बिना ही रसगुल्ले उठाकर खाने लगे. दुकानदार ने उन्हें रोका तो बदमाश भड़क गए और दुकानदार पर हमला बोल दिया. दुकानदार ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि दुकान के अंदर बदमाशों की संख्या तीन थी, शायद इनके साथी दुकान के बाहर भी रहे होंगे. यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस में तहरीर दी है.

भाई पर भी किया हमला

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के बाद बताया कि ऋषि नगर में ‘गुप्ता स्वीट्स’ नाम से मिठाई की मशहूर दुकान है. दिवाली के दिन दुकान में मिठाई खरीदने वालों की भारी भीड़ थी. इसी बीच तीन युवक दुकान में आए और दुकानदार से पूछे बिना काउंटर पर ट्रे में रख रसगुल्ले उठाकर खाने लगे. दुकान मालिक के रोकने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की. इस दौरान दुकानदार के भाई बचाव में आए तो बदमाशों ने उन्हें भी पीटा.

पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक चूंकि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, इसलिए सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान और धरपकड़ की कार्रवाई भी शुरू कर दी है. इस फुटेज में ना केवल बदमाशों की करतूत नजर आ रही है, बल्कि बाहर खड़े होकर तमाशा देख रही और वीडियो बना रही भीड़ भी दिख रही है. पुलिस के मुताबिक आरोपियों को जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY