शनिवार, 7 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
PF फंड में आएगी तेजी! सैलरी लिमिट बढ़ने से 25% बढ़ सकता है EPFO योगदान​ | ‘नपुंसक है मेरा पति…’ बच्चा पैदा करने के लिए देवर से संबंध बनाने का दबाव, थाने पहुंची महिला; FIR​ | PM Modi Diwali Wishes: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा- प्रकाश का पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मुरादाबाद में स्कूटी से स्कूल जा रही टीचर को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौत​

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में हादसा हो गया है, जिसमें एक शिक्षिका की मौत हो गई है. यहां के थाना पाकबड़ा इलाके के डींगरपुर रोड पर एक सड़क दुर्घटना में प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका की असमय मौत हो गई है. पुलिस ने मृतका की पहचान नया मुरादाबाद, सेक्टर6 निवासी शिवानी के रूप में की […]

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में हादसा हो गया है, जिसमें एक शिक्षिका की मौत हो गई है. यहां के थाना पाकबड़ा इलाके के डींगरपुर रोड पर एक सड़क दुर्घटना में प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका की असमय मौत हो गई है. पुलिस ने मृतका की पहचान नया मुरादाबाद, सेक्टर6 निवासी शिवानी के रूप में की है. शिवानी रोजमर्रा की तरह सुबह अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थीं.

जैसे ही वह डींगरपुर रोड पर पहुंचीं थी, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवानी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं थी. हादसे के तुरंत बाद आसपास के राहगीरों व स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. लोगों ने आननफानन में मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी.

परिजनों में कोहराम मच गया

सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पाकबड़ा थाना पुलिस ने गंभीर हालत में शिक्षिका को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया था, शिक्षिका की असमय मौत की खबर मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया और रोरोकर बुरा हाल है. सड़क हादसे की घटना के बाद पूरे नया मुरादाबाद सेक्टर6 क्षेत्र और स्कूल परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है.

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पाकबड़ा थाना पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके है. फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है. कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस की ओर से जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY