Ayodhya Deepotsav 2026: उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या 7 नवंबर 2026 को भव्य दीपोत्सव के रंग में रंगने जा रही है। दीपोत्सव के मौके पर शहर में 21 आकर्षक शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में श्रीराम का राज्याभिषेक, संतों का सम्मान, सरयू आरती और राम की पैड़ी पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन होगा। कार्यक्रम में 3D प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो और ड्रोन शो भी मुख्य आकर्षण रहेंगे।

सुबह 10 बजे निकलेगी 21 शोभायात्राओं की झांकी
दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे साकेत महाविद्यालय से 21 शोभायात्राओं की आकर्षक झांकियां रवाना होंगी। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह हरी झंडी दिखाकर इन झांकियों को रवाना करेंगे। ये झांकियां साकेत महाविद्यालय से रामपथ होते हुए रामकथा पार्क तक पहुंचेंगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पूरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 नवंबर को अयोध्या पहुंचकर दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका प्रस्तावित कार्यक्रम इस प्रकार है।
दोपहर 1:25 बजे: लखनऊ से अयोध्या के लिए प्रस्थान।
दोपहर 2 बजे: अयोध्या एयरपोर्ट पर आगमन।
दोपहर 2 से 2:35 बजे: उपराष्ट्रपति के स्वागत और अभिनंदन के लिए समय आरक्षित।
दोपहर 2:55 से 3:05 बजे: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में दर्शनपूजन।
दोपहर 3:10 से 3:25 बजे: रामकथा पार्क में शोभायात्राओं और प्रदर्शनी का अवलोकन।
दोपहर 3:30 से 3:40 बजे: श्रीरामसीता का अवतरण और भरत मिलाप कार्यक्रम।
दोपहर 3:45 से शाम 5:15 बजे: श्रीराम राज्याभिषेक, संतों का सम्मान और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम।
शाम 5:20 से 5:30 बजे: सरयू अतिथि गृह में समय आरक्षित।
शाम 5:35 से 5:55 बजे: नया घाट पर सरयू आरती।
शाम 6 से 7:50 बजे: राम की पैड़ी पर दीपोत्सव का मुख्य आयोजन। इस दौरान 3D प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो और ड्रोन शो का आयोजन होगा।
शाम 7:50 बजे: राम की पैड़ी से प्रस्थान।
रात 8:10 से 8:15 बजे: अयोध्या एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति की विदाई।
रात 8:40 से 9:25 बजे: अंतरराष्ट्रीय और भारतीय रामलीलाओं का मंचन तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण। इसके बाद मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।
राम की पैड़ी पर दिखेगा दीपोत्सव का भव्य नजारा
दीपोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण शाम 6 बजे से राम की पैड़ी पर शुरू होने वाला मुख्य कार्यक्रम होगा। यहां दीपों की रोशनी के साथ आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। 3D प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो और ड्रोन शो के जरिए रामनगरी में भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा रामकथा पार्क में श्रीराम राज्याभिषेक, भरत मिलाप और संतों के सम्मान का कार्यक्रम भी आयोजित होगा। अंतरराष्ट्रीय और भारतीय रामलीलाओं के मंचन के साथ अयोध्या में दीपोत्सव का उत्सव देर रात तक जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें: