Diwali Chhath Special Security: और का त्यौहार जल्द ही आने वाला है। ऐसे में जो लोग घर से दूर रहते हैं। दिवाली और छठ पूजा के मौके पर वो लोग दिवाली के कुछ दिन पहले से ही घर वापसी करने लगते हैं। इस वजह से ट्रेन और स्टेशनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है।

दरअसल, त्योहारों के दौरान घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल के 1300 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है।
2040 RPF जवान संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी?
उत्तर रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान दिल्ली के कई बड़े स्टेशनों में करीब 2040 RPF जवान तैनात रहेंगे।
बता दें कि, , आनंद विहार, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इन स्टेशनों पर यात्रियों की अधिक आवाजाही को देखते हुए अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं, ताकि भीड़ को नियंत्रित करने के साथ यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
रेलवे के मुताबिक, RPF के जवान 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। स्टेशन पर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर यात्रियों को मौके पर ही सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
रेलवे ने यात्रियों से क्या अपील की?
ने यात्रियों से अपील कि ‘ सभी यात्री यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें। अगर स्टेशन या ट्रेन में कोई संदिग्ध सामान या गतिविधि दिखाई देती है, तो तुरंत वहां मौजूद RPF जवानों को इसकी जानकारी दें।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।