गुरुवार, 5 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
IPL 2027 से पहले CSK ने चला सबसे बड़ा दांव! SRH के साथ हुई 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, करोड़ों की डील ने चौंकाया​ | हिंदुत्व से लेकर कानून-व्यवस्था तक… इन मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी BJP, गोरखपुर में मंथन!​ | Share Market Rally: 542 दिनों बाद बाजार में आई ऐसी बहार, सेंसेक्स 2000 अंकों के पार, निवेशकों पर 5 घंटे में 8 लाख करोड़ की बौछार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में कोहरा… UP-बिहार से लेकर राजस्थान तक बारिश, हिमाचल में बर्फबारी; उत्तराखंड में माइनस में पारा​

Aaj Ka Mausam: नवंबर माह का पहला हफ्ता चल रहा है, लेकिन देश के कई ऐसे राज्य हैं खासकर दक्षिण भारत के जहां बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की बारिश हो रही है. यहां सुबह और रात में पारा लगातार गिर रहा है. पहाड़ी […]

Aaj Ka Mausam: नवंबर माह का पहला हफ्ता चल रहा है, लेकिन देश के कई ऐसे राज्य हैं खासकर दक्षिण भारत के जहां बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की बारिश हो रही है. यहां सुबह और रात में पारा लगातार गिर रहा है. पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिल रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने आज यानी 5 नवंबर के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार, आज देश की राजधानी दिल्ली में हल्का कोहरा छाया रह सकता है. तापमान की बात करें तो अधिकतम 28 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है. दिल्ली में बारिश की फिलहाल आने वाले 10 नवंबर तक कोई संभावना आईएमडी की ओर से नहीं जताई गई है.

यूपी से बंगाल तक बारिश

यूपी में आज गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, रायबरेली, मिर्जापुर, सोनभद्र, फतेहपुर और कानपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बिहार के कई जिलों में मध्यम बारिश और आंधी का अलर्ट है. झारखंड के कई जिलों में बादल के बरसने की चेतावनी दी गई है. पश्चिम बंगाल के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है.

मध्य भारत में भी बिगड़ेगा मौसम

पंजाब के कई इलाकों में आज भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान के कुछ हिस्सों में मौसम बिगड़ सकता है. भरतपुर, बाड़मेर, बीकानेर, जयपुर, कोटा और उदयपुर में बारिश हो सकती है. चूरू, अजमेर, जैसलमेर, जालौर और भीलवाड़ा में भी बारिश की संभावना जताई गई है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं और बरसात देखने को मिल सकती है. छत्तीसगढ़ में भी बारिश हो सकती है.

दक्षिण भारत में बरसेंगे बादल

चक्रवात मुरासु के बचे हुए हिस्से के असर से तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश के साथ बिजली चमक सकती है. केरल, माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक और तेलंगाना में भी आंधी बारिश हो सकती है. दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश में मौसम ज्यादा सक्रिय रह सकता है.

हिमाचल से कश्मीर तक बर्फबारी, उत्तराखंड में माइनस में पारा

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है. उत्तराखंड के सभी जिलों में आज मौसम शुष्क रहेगा. पहाड़ी इलाकों में धुंध रह सकती है. चारों धामों में आज सुबह तापमान माइनस में दर्ज किया गया. जम्मूकश्मीर में कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY