मंगलवार, 3 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Vaishnavi Sharma ने ICC Rankings में लगाई 53 पायदान की छलांग Shafali Verma को भी फायदा​ | सिगरेट की वजह से डार्क हो जाते हैं होंठ? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कारण और कैसे करें बचाव​ | Mohammad Amir ने IPL में खेलने की अफवाहों को किया खारिज, APL में कराया पंजीकरण​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

क्या इंडिया में भी लॉन्च होगी 125cc की ये TVS बाइक? EICMA 2026 में हुई पेश, जानें खूबियां​

भारतीय टूव्हीलर कंपनी TVS मोटर ने इटली के मिलान में होने वाले मोटरसाइकिल शो EICMA 2026 से पहले अपनी नई बाइक Apache RTR 125 LC को पेश किया है. यह कंपनी की नई 125cc परफॉर्मेंस बाइक है, जिसे खासतौर पर यूरोप के नए राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. बाइक में स्पोर्टी […]

भारतीय टूव्हीलर कंपनी TVS मोटर ने इटली के मिलान में होने वाले मोटरसाइकिल शो EICMA 2026 से पहले अपनी नई बाइक Apache RTR 125 LC को पेश किया है. यह कंपनी की नई 125cc परफॉर्मेंस बाइक है, जिसे खासतौर पर यूरोप के नए राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. बाइक में स्पोर्टी डिजाइन के साथ कई मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं.

इसमें 125cc का लिक्विडकूल्ड इंजन मिलता है, जो 14.9 PS की पावर और 12 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 6स्पीड गियरबॉक्स और असिस्टएंडस्लिपर क्लच दिया गया है. कंपनी ने इसमें राइडिंग मोड्स भी दिए हैं, जिससे राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से बाइक की परफॉर्मेंस को बदल सकते हैं. हालांकि, अभी इन मोड्स के नाम और उनकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है.

स्ट्रीटफाइटर डिजाइन और LED लाइटिंग

नई Apache 125 LC का डिजाइन एक एग्रेसिव स्ट्रीटफाइटर की तरह है. इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, शार्प टैंक एक्सटेंशन और ट्रेलिस फ्रेम मिलता है. बाइक को सिल्वर कलर के साथ फ्लोरोसेंट येलो हाइलाइट्स में पेश किया गया है. इसके अलॉय व्हील्स पर भी पीले कलर की झलक देखने को मिलती है.

फ्रंट में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ खास DRL दिया गया है. वहीं, पीछे की तरफ ट्राईस्प्लिट LED टेललैंप और LED टर्न इंडिकेटर्स मिलते हैं. बाइक में छोटी विंडस्क्रीन, हैंडगार्ड, स्प्लिट सीट और नीचे की तरफ लगा कॉम्पैक्ट एग्जॉस्ट भी दिया गया है. इसका चौड़ा हैंडलबार शहर में रोजाना इस्तेमाल के साथ स्पोर्टी राइडिंग को भी ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

41mm USD फोर्क और एडजस्टेबल सस्पेंशन

सस्पेंशन के लिए बाइक में 41mm KYB USD फ्रंट फोर्क दिए गए हैं. पीछे की तरफ एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है. इसमें TVS का Synchro Stiff चेसिस दिया गया है, जो ट्रेलिस फ्रेम और कास्ट स्विंगआर्म के साथ आता है. ब्रेकिंग के लिए आगे 300mm और पीछे 240mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. इनमें ByBre के कैलिपर्स मिलते हैं. बाइक में डुअलचैनल ABS भी दिया गया है. यह 17इंच के अलॉय व्हील्स पर चलती है. आगे 100/8017 और पीछे 140/70R17 रेडियल टायर मिलता है. हालांकि, कंपनी ने अभी बाइक का वजन, सीट की ऊंचाई, ग्राउंड क्लीयरेंस और फ्यूल टैंक की क्षमता जैसी जानकारी नहीं दी है.

5इंच TFT डिस्प्ले और कनेक्टिविटी फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Apache 125 LC में 5इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दिया गया है. इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, फुलस्क्रीन मैप मिररिंग और टर्नबायटर्न नेविगेशन की सुविधा मिलती है. यानी राइडर बाइक की स्क्रीन पर ही रास्ते की जानकारी देख सकेंगे. इसके अलावा बाइक में हैजर्ड लाइट्स भी दी गई हैं.

TVS ने इस बाइक को यूरोप में अपनी परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल रेंज की शुरुआती पेशकश के तौर पर पेश किया है. यह उन नए राइडर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो रोजाना ऑफिस आनेजाने के साथ वीकेंड पर लंबी राइडिंग करना चाहते हैं. फिलहाल कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्चिंग और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY