बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Aneet Padda ने शेयर कीं 24वें बर्थडे की अनदेखी तस्वीरें, Ahaan Panday और Alia Bhatt संग दिए पोज​ | एक पकोड़ी 2 समोसा… बिजनौर DM ने चैंबर से निकाला तो भड़के वकील, धक्का-मुक्की में टूटा गेट​ | New Fast Track Court: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, यौन अपराधों की सुनवाई के लिए 850 फास्ट ट्रैक कोर्ट को मंजूरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

JP Nadda Bareilly Rally: बरेली में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को घेरा​

JP Nadda Bareilly Rally उत्तर प्रदेश के बरेली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा INDI गठबंधन के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने ECI पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर INDI गठबंधन पर निशाना साधा। विश्वास को तोड़ने का प्रयास कर रहा INDI गठबंधन केंद्रीय मंत्री जेपी […]

JP Nadda Bareilly Rally उत्तर प्रदेश के बरेली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा INDI गठबंधन के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने ECI पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर INDI गठबंधन पर निशाना साधा।

विश्वास को तोड़ने का प्रयास कर रहा INDI गठबंधन

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि भारत प्रजातंत्र की जननी कही जाती है। दशकों की मेहनत के बाद ECI ने दुनिया में अपना स्थान बनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी सालों की मेहनत के बाद देशदुनिया में स्थान बनाया है। कुछ गैरजिम्मेदाराना पार्टियां INDI गठबंधन, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी लोगों के मन में ECI को लेकर बने विश्वास को तोड़ने का प्रयास INDI गठबंधन के लोग कर रहे हैं।

संबोधन के बाद पदयात्रा का आगाज

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के संबोधन के बाद बरेली में पदयात्रा शुरू हुई। इसमें जेपी नड्डा, जयंत चौधरी और केशव प्रसाद मौर्य रथ पर सवार होकर शामिल हुए। स्वयंवर बारात घर से शुरू हुई इस पदयात्रा में हजारों की संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता पहुंचे।

शहीद पंकज अरोड़ा स्थल तक पहुंचेगी यात्रा

पदयात्रा शील चौराहे से होते हुए शहीद पंकज अरोड़ा स्थल तक पहुंचेगी। इस दौरान समर्थकों ने नेताओं का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। नेताओं के स्वागत में फूलों की बारिश की गई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखने को मिली।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY