बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
6 4 4 4 4 4….कोहली ने मचाया कोहराम, 13 चौका 74 रन, 5 विकेट से जीत, गंभीर का पसंदीदा खिलाड़ी बना मुसीबत​ | राहुल गांधी की बहस की चुनौती पर हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा पलटवार​ | Aneet Padda ने शेयर कीं 24वें बर्थडे की अनदेखी तस्वीरें, Ahaan Panday और Alia Bhatt संग दिए पोज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

एक पकोड़ी 2 समोसा… बिजनौर DM ने चैंबर से निकाला तो भड़के वकील, धक्का-मुक्की में टूटा गेट​

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी और वकीलों के बीच जमकर झड़प हुई. डीएम के चैंबर में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे वकीलों की धक्का मुक्की में डीएम ऑफिस में लगा शीशे गेट तक टूट गया. एक वकील को चैंबर से निकालने की सूचना पर जिले के वकील भड़के हुए थे. बाद […]

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी और वकीलों के बीच जमकर झड़प हुई. डीएम के चैंबर में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे वकीलों की धक्का मुक्की में डीएम ऑफिस में लगा शीशे गेट तक टूट गया. एक वकील को चैंबर से निकालने की सूचना पर जिले के वकील भड़के हुए थे. बाद में वकीलों ने कलक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया. हालांकि बाद में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और डीएम उमेश प्रताप सिंह ने वकीलों को समझा बुझाकर शांत कराया.

वकीलों का आरोप है कि डीएम बिजनौर उमेश प्रताप सिंह ने एक वकील रामेंद्र सिंह के साथ अभद्रता की. उन्हें अपने चैंबर से जबरन बाहर निकाल दिया. डीएम के इस व्यवहार से नाराज वकीलों ने डीएम कार्यालय के सामने धरने दिया और डीएम के ट्रांसफर की मांग की. वकीलों ने चेतावनी दी कि डीएम के ट्रांसफर तक उनका धरना जारी रहेगा. इसके बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया.

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक बार ऐसोसिएशन के वरिष्ठ वकील रामेंद्र सिंह किसी पीड़ित व्यक्ति की फरियाद लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंचे थे. आरोप है कि इस दौरान जिलाधिकारी ने वकील के साथ अभद्र व्यवहार किया और उनसे कहा कि वकीलों की मेरे चैम्बर में एंट्री नहीं है. इस प्रकार उन्हें तुरंत बाहर निकल जाने को कहा. इस घटना से नाराज बिजनौर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने सैकडों वकीलों के साथ ने डीएम ऑफिस में ज़बरदस्ती घुसने की कोशिश की.

धक्का मुक्की में टूटा शीशे का गेट

वकीलों के डीएम ऑफिस में घुसने से रोकने आई पुलिस के साथ भी झड़प हुई. इस दौरान धक्का मुक्की में डीएम ऑफिस के दरवाजे में लगे शीशे भी टूट गए. इसके बाद नाराज़ वकीलों ने डीएम कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया. ‘एक पकोड़ी दो समोसा, डीएम तुम्हारा क्या भरोसा’ की नारेबाजी करने लगे. धरने पर बैठे वकीलों का कहना है कि एक वरिष्ठ वकील के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

खेद जताकर शांत कराया मामला

देखते ही देखते मामला तूल पकड़ने लगा. एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई मौके पर पहुंचे और वकीलों को समझाया. इसके बाद डीएम उमेश प्रताप सिंह भी पहुंचे और धरना दे रहे वकीलों के सामने इस पूरी घटना पर खेद जताया. उन्होंने भरोसा दिया कि भविष्य में मिलजुल कर काम करेंगे. इसके बाद वकील भी शांत हो गए.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY