मंगलवार, 3 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अक्टूबर में व्हाइट कॉलर जॉब्स की बल्ले-बल्ले! भर्ती में 14% का उछाल, किस सेक्टर ने मारी बाजी​ | AQI 400 के पार! बढ़े हुए पॉल्यूशन में टहलें या नहीं? सैर के लिए इन बातों का रखें ध्यान​ | लखनऊ के लिए खूनी अक्टूबर! कारोबारी शिवा की मौत से ट्रिपल मर्डर तक, इन हत्याकांडों ने दहला दी UP की राजधानी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Diwali Gift Ideas: चेहरे पर आएगी खुशी की चमक, सेहत रहेगी दुरुस्त! दिवाली गिफ्ट के लिए बेस्ट हैं ये चीजें​

मेवा का बॉक्स दिवाली पर मिठाइयों की बजाय ड्राई फ्रूट्स, नट्स और सीड्स का एक कॉम्बो पैक बनवाकर गिफ्ट में देना बेस्ट रहेगा. गुड फैट्स से लेकर विटामिनमिनरल्स से भरपूर ये बॉक्स हर किसी को पसंद आएगा. इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक को गिफ्ट किया जा सकता है, क्योंकि ये एक सेहत से जुड़ा […]

मेवा का बॉक्स दिवाली पर मिठाइयों की बजाय ड्राई फ्रूट्स, नट्स और सीड्स का एक कॉम्बो पैक बनवाकर गिफ्ट में देना बेस्ट रहेगा. गुड फैट्स से लेकर विटामिनमिनरल्स से भरपूर ये बॉक्स हर किसी को पसंद आएगा. इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक को गिफ्ट किया जा सकता है, क्योंकि ये एक सेहत से जुड़ा बेहतरीन उपहार है.

पौधे हैं तो जीवन है दिवाली के मौके पर घर आए मेहमानों को आप रिटर्न गिफ्ट के तौर पर पौधे दे सकते हैं. ये एक कमाल आइडिया है, क्योंकि पौधे न सिर्फ घर की खूबसूरती को बढ़ाते हैं, बल्कि ये हमारे स्वस्थ रहने के लिए भी बहुत जरूरी हैं. आप इंडोर प्लांट्स में स्नेक प्लांट, स्पाइडर प्लांट, पीस लिली, अरेका पाम, जेड प्लांट, गोल्डन पोथोस/मनी प्लांट, रबर प्लांट जैसे ऑप्शन देख सकते हैं. इनका रखरखाव भी मुश्किल नहीं होता है और ये हवा को शुद्ध करने में भी हेल्पफुल माने जाते हैं.

सेल्फ केयर किट अगर आप अपनी पत्नी, बहन, मां को गिफ्ट देना चाहते हैं तो सेल्फ केयर किट बढ़िया रहेगी. इसमें आप क्लींजर, फेस वॉश, फेशियल टूल्स , बॉडी वॉश, लोशन, आयुर्वेदिक ब्यूटी केयर प्रोडक्ट, हर्बल टी, कुछ चॉकलेट्स शामिल कर सकते हैं. बढ़ती उम्र की महिला हैं तो इसमें एक मसाजर भी एड करें.

एसेंशियल ऑयल डिफ्यूजर जब आप कहीं से थककर घर में आएं या फिर काम के बीच सुकून भरा पल बिता रहे हो तो घर में एक बेहतरीन अरोमा होना चाहिए. ये आपको मेंटली रिलैक्स होने में मदद करता है. दिवाली पर आप गिफ्ट में अपनों को एसेंशियल ऑयल डिफ्यूजर दे सकते हैं जो मिनटों में घर को एक बेहतरीन पसंदीदा खुशबू से भर सकता है.

हेल्थफिटनेस के आइटम आप गिफ्ट में हेल्थ और फिटनेस से जुड़े आइटम दे सकते हैं. अगर कोई रोजाना जिम जाता है या फिर दौड़ करता है तो उसे बढ़िया ग्रिप को जूते, टम्बलर, कार्डियो मेट जैसी चीजें दे सकते हैं. इसके अलावा फिटनेस और हेल्थ ट्रैकर वॉच देना भी अच्छा आइडिया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY