रविवार, 25 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Obama Slams Trump:  ईरान युद्ध पर ट्रंप को ओबामा ने घेरा, बोले- बोले- नेताओं की गलतियों की कीमत जनता चुकाती है​ | गाजियाबादः बुलडोजर कार्रवाई के बाद सपा का छात्राओं को साइकिल बांटने का कार्यक्रम रद्द, डिंपल बोलीं- बेहद शर्मनाक​ | Period Pain Relief Foods: पीरियड्स के दर्द से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 6 चीजें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

आर्थिक शक्ति का नया चैप्टर लिख रहा भारत… CM योगी ने PM मोदी को दिया श्रेय​

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व में भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का नया अध्याय लिखा है. आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी है. देश आत्मनिर्भरता, नवाचार तथा विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है. राष्ट्र प्रथम […]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व में भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का नया अध्याय लिखा है. आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी है. देश आत्मनिर्भरता, नवाचार तथा विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है. राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ ‘नए भारत’ में लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत हुई हैं.

ने कहा कि ‘नए भारत’ में नीतिनिर्माण के केंद्र में आम जनता है, गरीब कल्याण शासन की प्राथमिकता है, अंत्योदय आत्मनिर्भरता का आधार है और जनभागीदारी विकास को जनआंदोलन का रूप दे रही है. आस्था, अस्मिता और आत्मविश्वास से परिपूर्ण नए भारत में सामाजिक न्याय, नारी सशक्तीकरण, डिजिटल नवाचार और आर्थिक समृद्धि की संभावनाएं साकार हो रही हैं.

देश को अलगाववाद में झोंकने का षड्यंत्र

मुख्यमंत्री ने लिखा कि आज जब विश्व के अनेक हिस्से हिंसा और अस्थिरता से जूझ रहे हैं, तब भारत लोकतांत्रिक स्थिरता, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक चेतना के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है. ऐसे समय में संकीर्ण मानसिकता वाली कुछ राजनीतिक ताकतें सत्ता के स्वार्थ में देश को अस्थिरता, अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का षड्यंत्र रच रही हैं. वे राष्ट्रीय हितों को ताक पर रखकर वैश्विक मंचों पर भारत की छवि धूमिल करने का निरंतर प्रयास कर रही हैं.

विकास के लक्ष्य के प्रति अडिग संकल्प के साथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन चुनौतियों के बावजूद भारत अपने विकास के लक्ष्य के प्रति अडिग संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है. इस राष्ट्रीय यात्रा में उत्तर प्रदेश अपनी विशाल कृषि क्षमता, विस्तृत होते औद्योगिक आधार, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और युवा शक्ति के सामर्थ्य के बल पर कृषि से विनिर्माण, निवेश से रोजगार सृजन तक, हर क्षेत्र में प्रगति को गति दे रहा है और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

विकास की अविराम गति ही हमारा संकल्प

मुख्यमंत्री ने डबल इंजन सरकार का संकल्प भी बताया, कहा कि हमारा संकल्प अटल है राष्ट्रहित सर्वोपरि, राष्ट्रीय एकता अक्षुण्ण और विकास की गति अविराम. राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ भारत की प्रगति का यह महायज्ञ अनवरत जारी रहेगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY