बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Vande Bharat Sleeper Train: पीएम मोदी ने दी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के विस्तार की जानकारी, मुंबई-बेंगलुरु और काशी-दिल्ली के बीच चलेगी​ | पुरानी गाड़ी बेचने और खरीदने वालों के लिए राहत की तैयारी, ऑनरशिप ट्रांसफर करना होगा आसान​ | UP वालों के लिए खुशखबरी! धनतेरस से छठ तक नहीं कटेगी बिजली, गांव से शहर तक 24 घंटे सप्लाई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

घर बेचा, कर्ज लिया… नहीं पूरी कर पाया महिला की डिमांड, ब्लैकमेलिंग से तंग नरेंद्र ने ली मां-पत्नी और बच्चों की जान; खुद भी चुनी मौत​

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक ही परिवार में 4 मर्डर एवं सुसाइड केस में नया ट्वीस्ट आ गया है. कैटरिंग कारोबारी नरेंद्र की बहन और छोटे भाई के मुताबिक सीहोर की रहने वाली एक महिला नरेंद्र को ब्लैकमेल कर रही थी. उसकी डिमांड पूरी करने के लिए नरेंद्र ने अपना घर बेच दिया. […]

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक ही परिवार में 4 मर्डर एवं सुसाइड केस में नया ट्वीस्ट आ गया है. कैटरिंग कारोबारी नरेंद्र की बहन और छोटे भाई के मुताबिक सीहोर की रहने वाली एक महिला नरेंद्र को ब्लैकमेल कर रही थी. उसकी डिमांड पूरी करने के लिए नरेंद्र ने अपना घर बेच दिया. इससे भी काम नहीं बना तो उसने 4050 लाख रुपये का कर्ज लिया. फिर भी डिमांड पूरी नहीं हुई तो रेस्टोरेंट बंद कर एक होटल में शेफ की नौकरी करने लगा. इसी बीच साहूकार तगादे भी करने लगे थे.

इससे परेशान होकर नरेंद्र ने पहले अपनी मां, बीवी और दोनों बच्चों की सोतेसोते हत्या की, फिर खुद रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. नरेंद्र की बहन मधु और छोटे भाई ने पुलिस की पूछताछ में यह इनपुट दिया है. हालांकि पुलिस अभी तक इस इनपुट को वेरिफाई नहीं कर पायी है. पुलिस के मुताबिक इस इनपुट के आधार पर उस महिला से भी पूछताछ की जा रही है. इसके अलावा उन साहूकारों से भी पूछताछ की जा रही है, जिन्होंने नरेंद्र को कर्ज दिया था.

आखिरी कॉल से मिल सकता है सुराग

पुलिस को उम्मीद है कि नरेंद्र के मोबाइल फोन पर आए आखिरी कॉल से ठोस सुराग मिल सकता है. इसके अलावा उसके मोबाइल फोन पर बीते 24 घंटे की गतिविधियों को भी पुलिस ने अपनी जांच में शामिल किया है. देखा जा रहा है कि किस व्यक्ति ने नरेंद्र को कॉल किया या इंटरनेट के माध्यम से संपर्क किया और इस दौरान इनके बीच किस तरह का कंर्वेसेशन हुआ. इसी बीच नरेंद्र के भाई ने उसके सीहोर की महिला का कनेक्शन बताया है. अब पुलिस नरेंद्र के इस महिला से संबंधों की भी जांच कर रही है.

नशे की लत का भी है एंगल

नरेंद्र के भाई ने उसके नशा करने की लत की भी जानकारी दी है. पुलिस इस इनपुट को भी वेरिफाई करने में जुटी है. पुलिस पता कर रही है कि आखिर ऐसा कौन सा नशा था, जिसकी वजह से इतना बड़ा कर्ज हो गया. परिजनों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि इस कर्ज को चुकाने के लिए नरेंद्र ने खेजड़ा स्थित मकान और कारबाइक बेच दी. रेस्टोरेंट बंद कर खुद नौकरी करने लगा. घर के गहने जेवर तक गिरवी रख दिए. यहां तक कि घर के खर्च का भी पैसा देना बंद कर दिया. ऐसे में उसकी मां सरस्वती देवी बुढापे में खुद काम कर घर का खर्च और मकान के किराए की व्यवस्था कर रही थीं.

साहूकारों पर आरोप

नरेंद्र की बहन मधु ने कुछ साहूकारों पर नरेंद्र को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. बताया कि नेहा, मामा गोपाल साहू, श्वेता, सिमर, चिंटू और देवा से नरेंद्र ने कर्ज लिए थे और इन्हें ब्याज के रूप में हर महीने 40 हजार रुपए चुका रहा था. इसके बाद भी ये लोग मूल धन के लिए लगातार तगादा कर रहे थे. इससे नरेंद्र तनाव में आ गया था. पुलिस के मुताबिक फोरेंसिक और साइबर एक्सपर्ट की मदद से नरेंद्र की बीते 15 दिनों में डिजीटल हरकत की भी मॉनिटरिंग की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY