मंगलवार, 3 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Surat Murder Case: फोन पर गेम खेलने से रोकने पर बेटी ने की पिता की हत्या, कुकर के ढक्कन और चाकू से किया हमला​ | Dhirendra Shastri Controversy: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना, सभी कार्यक्रम रद्द करने की मांग, राम पर की टिप्पणी से नाराजगी​ | UP: मुरादाबाद में बेकाबू पिकअप ने 6 बच्चों को रौंदा, 2 की मौत; 4 घायल… पकौड़ी के ठेले में मारी टक्कर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Agniveer Bharti: उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 20 प्रतिशत आरक्षण, बिना परीक्षा सीधे मिलेगी नौकरी, सीएम योगी का ऐलान​

: में अग्निवीर के तौर पर 4 साल की सेवा पूरी करने वाले युवाओं को अब सरकारी नौकरी का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि सेना से लौटने वाले अग्निवीरों को राज्य सरकार के अलगअलग विभागों में 20% आरक्षण दिया जाएगा। खास बात यह है कि उन्हें भर्ती परीक्षा से भी […]

: में अग्निवीर के तौर पर 4 साल की सेवा पूरी करने वाले युवाओं को अब सरकारी नौकरी का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि सेना से लौटने वाले अग्निवीरों को राज्य सरकार के अलगअलग विभागों में 20% आरक्षण दिया जाएगा। खास बात यह है कि उन्हें भर्ती परीक्षा से भी नहीं गुजरना होगा और सीधे नियुक्ति देने की व्यवस्था की जाएगी।

किन विभागों में मिलेगी नौकरी ?

योगी सरकार अग्निवीरों को पुलिस, प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी , होमगार्ड, वन विभाग और कारागार विभाग में नौकरी देने की तैयारी कर रही है। इन विभागों में उनके लिए 20% आरक्षण की व्यवस्था की जाएगी।

बिना भर्ती परीक्षा मिलेगी नौकरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अग्निवीर 4 साल तक देश की सुरक्षा में अपनी सेवाएं देते हैं। इस दौरान उन्हें सैन्य प्रशिक्षण मिलता है। वे अनुशासन और सुरक्षा से जुड़े कामों का अनुभव भी हासिल करते हैं। सरकार का मानना है कि सेना में मिली ट्रेनिंग का फायदा प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था में उठाया जा सकता है। इसी वजह से अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में सीधे नियुक्ति देने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए उन्हें भर्ती परीक्षा से नहीं गुजरना होगा।

6 महीने में 1 लाख युवाओं को नौकरी का टारगेट

सीएम योगी ने सरकारी नौकरियों को लेकर एक और बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कार्ययोजना तैयार है और नियुक्ति पत्र बांटने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इन भर्तियों से मिलेंगी नियुक्तियां

सरकार के इस लक्ष्य में पुलिस के सबइंस्पेक्टर और कांस्टेबल, होमगार्ड, शिक्षक और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से जुड़ी भर्तियां शामिल हैं। इनके जरिए युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

अग्निवीरों को मिलेगा सैन्य अनुभव का फायदा

सरकार का कहना है कि सेना में 4 साल की सेवा के दौरान अग्निवीरों को जो ट्रेनिंग और अनुभव मिलता है, उसका इस्तेमाल प्रदेश की सुरक्षा और प्रशासन से जुड़े कामों में किया जा सकेगा। वहीं, आरक्षण और भर्ती से जुड़ी पूरी शर्तों की जानकारी सरकारी आदेश जारी होने के बाद मिलेगी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY