मंगलवार, 3 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा: PNB के खातों से 10.24 करोड़ गायब! CBI ने महिला बैंककर्मी समेत 2 को किया गिरफ्तार​ | Vaishnavi Sharma ने ICC Rankings में लगाई 53 पायदान की छलांग Shafali Verma को भी फायदा​ | सिगरेट की वजह से डार्क हो जाते हैं होंठ? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कारण और कैसे करें बचाव​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

New Zealand में T20 सीरीज 3-2 से जीतने पर बोले Gautam Gambhir, पूरे दौरे की लय तय हुई​

 भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर का मानना है कि श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टी20 टीम ने न्यूजीलैंड के मौजूदा दौरे में वनडे और टेस्ट मैचों के लिए सही माहौल तैयार कर दिया है, क्योंकि अभ्यास का पर्याप्त मौका नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में श्रृंखला जीती। भारत ने […]

 भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर का मानना है कि श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टी20 टीम ने न्यूजीलैंड के मौजूदा दौरे में वनडे और टेस्ट मैचों के लिए सही माहौल तैयार कर दिया है, क्योंकि अभ्यास का पर्याप्त मौका नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में श्रृंखला जीती। भारत ने न्यूजीलैंड को पांच मैच की टी20 श्रृंखला में 32 से हराया, जबकि उसकी टीम पहले मैच से कुछ दिन पहले ही यहां पहुंची थी।

 उसे श्रृंखला के बीच में आराम करने का भी बहुत कम मौका मिला। गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से कहा, ‘‘इस श्रृंखला में आप लोगों ने जैसा प्रदर्शन किया उस पर आपको बहुत गर्व होना चाहिए। विशेषकर तब जबकि आपको तैयारी के लिए सिर्फ एक दिन का समय मिला। न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर खेलना और जीत हासिल करना ऐसा है जिस पर आप गर्व कर सकते हैं।’’ 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें गंभीर ने कहा, ‘‘आप लोग आखिरी दो मैच भी जीतना चाहते थे, लेकिन कभीकभी ऐसा हो जाता है। लेकिन मुझे लगता है कि आप लोगों ने दौरे के आगामी मैचों के लिए माहौल तैयार कर दिया है। श्रृंखला शुरू होने से पहले मैंने कहा था कि माहौल तैयार करने की जिम्मेदारी आप लोगों की है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब वनडे और टेस्ट खिलाड़ियों की जिम्मेदारी है कि वे वहीं से आगे बढ़ें जहां पर आप लोगों ने छोड़ा है।’’ 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चार नवंबर से पांच मैचों की वनडे श्रृंखला खेली जाएगी जबकि दो मैच की टेस्ट श्रृंखला 19 नवंबर से शुरू होगी। गंभीर ने टी20 खिलाड़ियों से दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए अपनी फिटनेस बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘यह सुनिश्चित करना होगा कि हम लगातार सुधार करते रहें। ऐसा करना सबसे महत्वपूर्ण है। 

हम जानते हैं कि हम पर्याप्त टी20 क्रिकेट नहीं खेलते हैं। अब हमें एक महीने का ब्रेक मिला है, इसलिए आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपकी फिटनेस बनी रहे और आप आगे के मैचों के लिए तैयार रहें।’’ गंभीर ने कहा, ‘‘हम एक टीम के रूप में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। हम एक टीम के रूप में सोच रहे हैं और एक टीम के रूप में खेल रहे हैं।’’

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY