शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
जिन्ना को आदर्श मानने वाले सरदार पटेल के अनुयायी नहीं हो सकते… सीएम योगी बोले- ऐसे लोगों का मिलकर मुकाबला करना होगा​ | Bhopal Street Food: भोपाल में मिलने वाले ये स्ट्रीट फूड जरूर करें ट्राई, स्वाद ऐसा की बार-बार खाने का करेगा मन​ | IND vs NZ 5th T20: पांचवें मैच की Playing XI में बदलाव संभव, Sanju Samson होंगे बाहर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिवाली के लिए सेव कर लें ये सूट डिजाइन, दीयों की रोशनी में खिलेगा रूप​

दिवाली इवनिंग फेस्ट है और ऐसे में हल्के चमकदार कपड़े कमाल का लुक देते हैं. आप जेनेलिया कि इस सूट से आइडिया ले सकती हैं. उन्होंने मैटेलिक कलर का राउंड नेकलाइन प्लाजोकुर्ती सेट कैरी किया है, साथ में एम्बेलिश्ड दुपट्टा इसे रिच टच दे रहा है तो वहीं एंटीक ज्वेलरी लुक को और भी इनहैंस […]

दिवाली इवनिंग फेस्ट है और ऐसे में हल्के चमकदार कपड़े कमाल का लुक देते हैं. आप जेनेलिया कि इस सूट से आइडिया ले सकती हैं. उन्होंने मैटेलिक कलर का राउंड नेकलाइन प्लाजोकुर्ती सेट कैरी किया है, साथ में एम्बेलिश्ड दुपट्टा इसे रिच टच दे रहा है तो वहीं एंटीक ज्वेलरी लुक को और भी इनहैंस कर रही है.

दिवाली के जगमग फेस्टिवल पर आप कलरफुल आउटफिट भी चुन सकती हैं. इसके लिए कृति सेनन के इस सूट डिजाइन को देखें. उन्होंने प्लेन कुर्ती कैरी की है, जिसकी स्लीव्स को कश्मीरी स्टाइल में स्टिच किया गया है और हैवी लेस लगाई गई है. इसी तरह से कुर्ती के दामन पर भी लेस वर्क है. वहीं कलरफुल दुपट्टा इसे वाइब्रेंट टच देता है. किनारों पर लगी कौड़ियों की फ्रिल सूट को और भी फेस्टिव परफेक्ट बनाती है.

नई शादी हुई है और दिवाली पर सूट कैरी करना है तो रश्मिका मंदाना के इन लुक्स से आइडिया लें. उन्होंने रेड कलर की कोटी लुक वाली अनारकली कैरी की है, जिसमें फ्रंट में हाई कट दिया गया है और पूरी कुर्ती से लेकर दुपट्टे तक पर हैवी जरी का काम किया गया है जो इसे शाही टच देता है.

आपको पेस्टल कलर अच्छे लगते हैं और आप दिवाली पर भी सिंपलसोबर सा लुक पाना चाहती हैं तो श्रद्धा कपूर के इस लुक से आइडिया लें. उन्होंने क्रीम कलर का फ्रॉक सूट कैरी किया है, जिसकी हेमलाइन पर गोल्डन डिटेलिंग दी गई है. एक्ट्रेस ने साथ में फ्लोई फैब्रिक का दुपट्टा लिया है, जिसपर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी से राउंड पैटर्न दिए गए हैं, साथ ही गोटापट्टी वर्क है.

दिवाली पर परफेक्ट फोटोजेनिक स्टाइल के लिए आप श्री लीला के इस पूरे लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं. एक्ट्रेस ने एम्बेलिश्ड फ्रॉक कुर्ती कैरी की है, जिसकी नेकलाइन पर हैवी वर्क किया गया है तो वहीं दुपट्टे पर भी चौड़ा बॉर्डर दिया गया है. एक्ट्रेस ट्विस्ट चोटी बनाई है, जिसे लेस के साथ डेकोरेट किया गया है. माथे पर बिंदी, विंग लाइनर और हैवी चांद बालियां स्टाइल को और भी निखार रही हैं.

तमन्ना भाटिया का ये लुक भी दिवाली के लिए कमाल का लगेगा. उन्होंने एम्बेलिश्ड कुर्ती के साथ प्लीटेड फैब्रिक का फ्लेयर्ड शरारा कैरी किया है और साथ में हैवी डिटेलिंग वाला दुपट्टा इसे और भी रिच बना रहा है. स्लीक हेयर स्टाइल, ईयररिंग, ब्लश मेकअप और माथे पर बिंदी के साथ तमन्ना गॉर्जियस लग रही हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY