सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Lucknow News: स्कूल आते-जाते छेड़ता था पड़ोसी युवक, तंग आकर 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या​ | SA vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम की घोषणा, ढाई साल बाद इस खिलाड़ी की वापसी​ | फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का मानदेय: क्या मेहनत के मुकाबले मिल रहा पर्याप्त पैसा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘UGC का विरोध करना हर सवर्ण का हक’, BJP विधायक ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई का किया विरोध​

उत्तर प्रदेश में UGC के नए नियमों को लेकर जारी विरोध के बीच अब भारतीय जनता पार्टी के अंदर भी इस मुद्दे पर मतभेद सामने आने लगे हैं. प्रयागराज की उत्तर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम में UGC को लेकर सवाल पूछने वाले युवकों के […]

उत्तर प्रदेश में UGC के नए नियमों को लेकर जारी विरोध के बीच अब भारतीय जनता पार्टी के अंदर भी इस मुद्दे पर मतभेद सामने आने लगे हैं. प्रयागराज की उत्तर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम में UGC को लेकर सवाल पूछने वाले युवकों के साथ हुई मारपीट का विरोध किया है. विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने साफ कहा कि UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है.

बीजेपी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने अपने ही समाज के लोगों के साथ मारपीट करने वालों पर भी निशाना साधा. हर्षवर्धन बाजपेई ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण/सवर्ण का हक है… जिन लोगों ने अपना नंबर बढ़ाने के लिए अपने समाज के लोगों पर ही कल हिंसा करी है, वो जान लें कि कोई अपने बच्चे का नाम विभीषण नहीं रखता.’ विधायक का यह बयान प्रयागराज में रविवार को आयोजित प्रबुद्ध ब्राह्मण सम्मेलन के दौरान हुए हंगामे के बाद आया है.

इस सम्मेलन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मौजूद थे. उनके भाषण के दौरान दो युवकों ने UGC के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए उनसे इस विषय पर बोलने की मांग की थी. इसके बाद कार्यक्रम में हंगामा हुआ और दोनों युवकों को पुलिस ने सभास्थल से बाहर कर हिरासत में ले लिया. इस दौरान पार्षद विनय मिश्रा ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद मौके पर माहौल गरम हो गया. इससे बीजेपी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई नाराज हो गए.

केशव मौर्य के भाषण के बीच युवकों ने उठाया UGC का मुद्दा

प्रयागराज के परेड ग्राउंड में रविवार को प्रबुद्ध ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित किया गया था. इसमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भाषण दे रहे थे. वह संगम पर होने वाले माघ मेले की तैयारियों और सरकार की उपलब्धियों का जिक्र कर रहे थे. इसी दौरान मंच के पास डीएरिया में मौजूद दो युवकों ने हाथ उठाकर UGC के मुद्दे पर सवाल करना शुरू कर दिया. दोनों युवक लगातार कह रहे थे, ‘केशव जी, UGC के बारे में भी बोलिए… UGC के बारे में आप कुछ बोलेंगे?’

पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे लगातार अपनी बात रखने की मांग करते रहे. इस पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने युवकों को डांटते हुए कहा, ‘चुप रहो, चलो.’ इसके बाद उन्होंने कहा, ‘मैं सबकुछ बोलूंगा, मैं कोई चीज बोलने से कभी नहीं रुकता हूं.’ इसके बाद पुलिसकर्मी दोनों युवकों को पकड़कर सभास्थल से बाहर ले जाने लगे. इसी दौरान वहां मौजूद अल्लापुर के पार्षद विनय मिश्रा ने युवकों से सवाल किया कि उन्होंने कार्यक्रम में सवाल क्यों किया था.

पार्षद ने युवक को मारा थप्पड़

पुलिस जब दोनों युवकों को बाहर ले जा रही थी, तभी पार्षद विनय मिश्रा ने उनसे सवाल किया. इस पर एक युवक ने जवाब दिया कि वह बीजेपी में है और अगर वह अभी अपने नेता से सवाल नहीं करेगा तो कब करेगा. इसी बातचीत के दौरान पार्षद विनय मिश्रा ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद मौके पर माहौल और गरमा गया. पुलिसकर्मियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला. घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया.

BJP विधायक ने अपने ही समाज के लोगों की पिटाई पर उठाए सवाल

अब बीजेपी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने इस घटना को लेकर खुलकर विरोध जताया है. उन्होंने UGC का विरोध करने को ब्राह्मण और सवर्ण समाज का अधिकार बताया. साथ ही अपने समाज के लोगों के साथ मारपीट करने वालों पर निशाना साधते हुए ‘विभीषण’ वाली टिप्पणी की.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY