सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
नवंबर में गोल्ड की पॉजिटिव शुरुआत, दिवाली से पहले आया 500 रुपए का उछाल​ | सड़क पर लड़ाई, 2027 की परीक्षा… रामलीला मैदान की रैली से कांग्रेस को क्या हासिल हुआ?​ | New Zealand के खिलाफ T20I सीरीज जीतकर Naman Dhir बने Impact Player of the Series​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Crime

एकतरफा प्यार में पागल था आरोपी चाचा, Andhra Pradesh Horror में कई चौकाने वाले खुलासे, दादा ने की ये मांग​

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक मोटर से चलने वाली आरी लेकर सीधे क्लासरूम में घुस गया और दसवीं कक्षा की एक छात्रा पर हमला कर दिया। इस हमले में दो छात्राएं घायल हो गईं। घटना के बाद स्कूल और […]

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक मोटर से चलने वाली आरी लेकर सीधे क्लासरूम में घुस गया और दसवीं कक्षा की एक छात्रा पर हमला कर दिया। इस हमले में दो छात्राएं घायल हो गईं। घटना के बाद स्कूल और आसपास के इलाके में डर और गुस्से का माहौल है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 21 वर्षीय हेमंत उर्फ डुम्मु के रूप में हुई है। वह श्री सत्य साईं जिले का रहने वाला है और रिश्ते में घायल छात्रा का चाचा बताया जा रहा है।

एकतरफा प्यार में हमला करने का आरोप

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी छात्रा से एकतरफा प्यार करता था और उसे लगातार परेशान कर रहा था। बताया जा रहा है कि छात्रा ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। इसके बाद उसने स्कूल में घुसकर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

परिवार बोला कभी अंदाजा नहीं था कि ऐसा करेगा

घायल छात्रा के दादा मुदगा कटमैया ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि परिवार को आरोपी की एकतरफा पसंद के बारे में कभी कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा, “हमें परिवार में कभी पता नहीं था कि इस साइको किस्म के इंसान को हमारी बेटी से एकतरफा प्यार है। अगर पता होता, तो हम बहुत सावधान रहते। उसने कभी हमें धमकी नहीं दी थी और न ही कोई इशारा किया था। वह अचानक स्कूल में घुसा और हमारी बेटी पर हमला कर दिया।”

दादा ने आरोपी के एनकाउंटर की मांग की

पोती पर हुए हमले से नाराज दादा ने पुलिस से आरोपी का एनकाउंटर करने की मांग की है। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि पुलिस इस साइको का एनकाउंटर कर दे।” हालांकि, उन्होंने बताया कि उनकी पोती अब खतरे से बाहर है, लेकिन उसकी कुछ और सर्जरी होनी बाकी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस मुश्किल समय में सरकार परिवार की आर्थिक मदद कर रही है।

क्लास चल रही थी, तभी आरी लेकर घुसा आरोपी

यह घटना शनिवार सुबह राप्ताडु गांव के जिला परिषद हाई स्कूल में हुई। उस समय स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं और क्लासरूम में टीचर भी मौजूद थीं। स्कूल में कुछ काम चल रहा था, इसलिए किसी को आरोपी पर शक नहीं हुआ। इसी दौरान वह मोटर से चलने वाली आरी लेकर चुपचाप क्लास में घुस आया।

क्लास टीचर राजेश्वरी ने बताया कि आरोपी ने क्लासरूम के बाहर ही मशीन चालू कर ली थी। किसी को समझ नहीं आया कि उसके हाथ में कौन सा उपकरण है। उन्होंने बताया, “क्लास चल रही थी। तभी एक लड़का अंदर आया। उसने बाहर ही मशीन चालू कर ली थी। हमें समझ ही नहीं आया कि उसके हाथ में क्या उपकरण है। इससे पहले कि हम कुछ समझ पाते, उसने बच्चों पर हमला कर दिया।”

दो छात्राएं घायल, एक को बेंगलुरु भेजने की तैयारी

हमले में घायल दोनों छात्राओं को तुरंत अनंतपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक छात्रा को गंभीर चोटें आई हैं। बेहतर इलाज के लिए गंभीर रूप से घायल छात्रा को एयर एम्बुलेंस से बेंगलुरु भेजने की तैयारी की गई।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY