तेज नजर, शातिर शिकारी… क्या उल्लू वाकई में बेवकूफ होते हैं? जानें क्या कहता है विज्ञान | PhonePe पर 24 कैरेट सोना खरीदने पर मिलेगा 2% कैशबैक, जानें कब और कैसे मिलेगा ऑफर? | Ranji Trophy में Karnataka की एक पारी और 314 रन से जीत UP और Jharkhand मजबूत
IND vs NZ: श्रेयस अय्यर ने टॉस हारते ही बदल दी प्लेइंग 11, इन 2 खिलाड़ियों की हुई टीम इंडिया से छुट्टी, कप्तान ने बताई वजह
Shreyas Iyer: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आज 5वां और अंतिम मैच खेला जा रहा है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए अब तक के 4 मैचों में 3 में भारत ने जीत हासिल की है, जबकि 1 मैच में भारत को शिकस्त का सामना करना पड़ा है, […]
खबर मंकी डेस्कNovember 1, 2026
|
Shreyas Iyer: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आज 5वां और अंतिम मैच खेला जा रहा है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए अब तक के 4 मैचों में 3 में भारत ने जीत हासिल की है, जबकि 1 मैच में भारत को शिकस्त का सामना करना पड़ा है, ऐसे में टीम इंडिया इस सीरीज को 31 से अपने नाम कर चुकी है.
आज 5वें मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, भारतीय टीम आज 2 बदलाव के साथ मैदान में उतरी है. आइए जानते हैं किन खिलाड़ियों को मौका मिला है.
Shreyas Iyer ने टॉस हारते ही किया टीम में 2 बदलाव
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस हारने के बाद टीम में 2 बदलाव किया है. भारतीय टीम ये सीरीज जीत चुकी है, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया एक मजबूत टीम के साथ मैदान में उतर रही है और सीरीज को 41 से जीतने के इरादे से उतर रही है.
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस हारने के बाद अंतिम टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करने को लेकर कहा कि
“हां, यहां आना हमारे लिए शानदार अवसर है, खासकर इस ऐतिहासिक मैदान पर. हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. हम अपनी टीम को पहले बल्लेबाजी करते हुए परखना चाहते थे, क्योंकि पिछले चारों मुकाबलों में हमने लक्ष्य का पीछा किया था. इसलिए हम यह देखना चाहते हैं कि पहली पारी में विकेट कैसा खेलता है.”
ऑकलैंड में मिली हार के बाद भारत की रणनीति पर बात करते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा कि
“ऑकलैंड में मैदान के आयाम अलग थे. गेंदबाजों ने कुछ बल्लेबाजों के खिलाफ अलग तरह की रणनीति अपनाई थी. हालांकि, फिलिप्स को भी इसका पूरा श्रेय जाता है. उन्होंने शानदार पारी खेली, लेकिन हमारे लिए जरूरी है कि हम अपनी सहज रणनीति के अनुसार खेलें और गेंदबाजी करते समय अपनी योजना के साथसाथ पिच की परिस्थितियों को भी ध्यान में रखें.”
टीम में बदलाव और वरुण को मौका मिलने पर बात करते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा कि
“टीम में दो बदलाव किए गए हैं. वरुण और भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया है. वरुण लंबे समय से अपने मौके का इंतजार कर रहे थे. आज मुझे लगता है कि टीम हडल के दौरान उन्होंने बहुत शानदार भाषण भी दिया. वह काफी उत्साहित हैं और इस मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं.”