सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
ICC Men’s ODI Ranking में Afghanistan ने रचा इतिहास, पहली बार हासिल किया छठा स्थान​ | प्रयागराज से आगरा ट्रांसफर, फिर चैंबर में मिली लाश… रेलवे अफसर अभिषेक सिंह की मौत के पीछे क्या?​ | मुकेश अंबानी की बल्ले-बल्ले! त्योहार पर Reliance इंडस्ट्रीज की शेयर बाजार में उड़ान, एक ही दिन में बने अरबों के मालिक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

फिरोजपुर में तीन बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुंह से निकल रहा था झाग, इलाके में दहशत का माहौल​

Firozpur Crime News: पंजाब के फिरोजपुर जिले स्थित गांव मोहरे वाला से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते तीन मासूम बच्चियों की अचानक मौत हो गई. मृतक बच्चियों के मुंह से झाग निकलता देख परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में […]

Firozpur Crime News: पंजाब के फिरोजपुर जिले स्थित गांव मोहरे वाला से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते तीन मासूम बच्चियों की अचानक मौत हो गई. मृतक बच्चियों के मुंह से झाग निकलता देख परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में खौफ व दहशत का माहौल बना हुआ है. सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम गांव पहुंच गई है और मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक, एक परिवार की दो सगी बहनों खुशनसीब और गुरवीर की मौत हुई है. वहीं, गांव के ही दूसरे परिवार की मात्र 6 महीने की बच्ची मनप्रीत कौर ने भी दम तोड़ दिया. परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, अचानक बच्चियों की तबीयत बिगड़ी और उनके मुंह से झाग निकलने लगा. कुछ ही देर में तीनों ने दम तोड़ दिया, जिससे मौत की वजह को लेकर रहस्य गहरा गया है.

सिविल अस्पताल में रखी गईं मृत देह, परिजनों का रोरोकर बुरा हाल

तीनों बच्चियों के शवों को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी. दो बच्चियों की मां रमनदीप कौर, एक बच्ची की मां वीरपाल, दादी रानी और गांव के सरपंच हरप्रीत सिंह ने इस दुखद घटना की जानकारी दी. एक साथ तीन मासूमों की जान जाने से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है.

सेहत विभाग की टीम गांव पहुंची, शुरू किया घरघर सर्वे

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग तुरंत हरकत में आ गया है. सेहत विभाग के अधिकारी युवराज सिंह ने बताया कि विभाग की मेडिकल टीम गांव मोहरे वाला पहुंच चुकी है. स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में घरघर जाकर सर्वे करेगी और आसपास के पानी, भोजन या वातावरण से जुड़े सैंपलों की जांच कर यह पता लगाएगी कि आखिर किन परिस्थितियों में मासूमों की जान गई.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY