सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने पर छलका सरफराज खान का दर्द! बोले- जब भारतीय टीम के साथ था तो यही सुनने को मिला, अब कर दिया बड़ा खुलासा​ | प्रयागराज में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने किया सुसाइड, पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली​ | पॉल्यूशन का असर स्किन पर भी पड़ रहा! हो रहीं ये दिक्कतें, एक्सपर्ट ने बताया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Goa LPG Terminal: गोवा में बनेगा पहला LPG टर्मिनल! उत्तर कर्नाटक- दक्षिण महाराष्ट्र को भी मिलेगा फायदा​

Goa LPG Terminal: देश में  गैस की सप्लाई और Availability को बढ़ाने के लिए गोवा में बड़ा प्रोजेक्ट शुरु किया जा रहा है। गोवा सरकार ने दुबई की ऊर्जा कंपनी ANVI के साथ राज्य का पहला LPG इपोर्ट और स्टोरेज टर्मिनल विकसित करने के लिए 5,000 करोड़ रुपये का समझौता किया है। यह टर्मिनल मोरमुगाओ […]

Goa LPG Terminal: देश में  गैस की सप्लाई और Availability को बढ़ाने के लिए गोवा में बड़ा प्रोजेक्ट शुरु किया जा रहा है। गोवा सरकार ने दुबई की ऊर्जा कंपनी ANVI के साथ राज्य का पहला LPG इपोर्ट और स्टोरेज टर्मिनल विकसित करने के लिए 5,000 करोड़ रुपये का समझौता किया है। यह टर्मिनल मोरमुगाओ पोर्ट पर बनाया जाएगा।

इस परियोजना का मकसद गोवा में LPG की सप्लाई को बढ़ाने और इमरजेंसी के लिए गैस का पर्याप्त भंडार तैयार करना है। । इससे गोवा के अलावा उत्तर कर्नाटक और दक्षिण महाराष्ट्र को भी फायदा मिलने की संभवाना है। हालांकि, इस प्रोजेक्ट के पूरा होने में अभी कुछ साल का समय लगेगा।

कितने रुपये में तैयार होगा LPG टर्मिनल?

गोवा सरकार और दुबई की ऊर्जा कंपनी ANVI के बीच 31 अक्टूबर को Vibrant Goa Global Business Summit 2026 के दौरान MoU साइन किया गया। इस समझौते के तहत कंपनी करीब 5,000 करोड़ रुपये का निवेश कर मोरमुगाओ पोर्ट पर LPG आयात और भंडारण टर्मिनल विकसित करेगी।

यह गोवा का पहला ऐसा टर्मिनल होगा, जहां समुद्री रास्ते से LPG मंगाकर बड़े स्तर पर स्टोर की जा सकेगा। इससे राज्य को गैस की आपूर्ति के लिए दूसरे स्थानों पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है।

आखिर गोवा में क्यों आई थी LPG की सप्लाई में कमी?

गोवा में अब तक इस्तेमाल होने वाली LPG को  सड़क मार्ग से पहुंचाया जाता रहा है।  ऐसे में परिवहन या सप्लाई रूट में किसी तरह की बाधा आने पर राज्य में गैस की उपलब्धता पर असर पड़ सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने के बाद गोवा में कमर्शियल LPG की सप्लाई घटकर सामान्य स्तर के करीब 20 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। इस स्थिति ने राज्य में गैस की वैकल्पिक व्यवस्था और भंडारण क्षमता बढ़ाने की जरूरत को सामने रखा।

कितनी गैस स्टोर करने की होगी क्षमता?

इस LPG टर्मिनल के पहले चरण में करीब 65,000 टन गैस स्टोर करने की क्षमता विकसित करने का प्रस्ताव है। कंपनी के मुताबिक, यह स्टोरेज गोवा की करीब 8 से 9 महीने की कुल LPG खपत के बराबर हो सकता है।

इसके अलावा, राज्य के लिए कम से कम 30 दिनों की मांग के बराबर LPG का अलग रिजर्व रखने की योजना है। यह स्टॉक गोवा में ही रखा जाएगा और इमरजेंसी में राज्य सरकार के निर्देश पर जारी किया जा सकेगा।

बता दें कि, पूरी परियोजना तैयार होने के बाद टर्मिनल की सालाना गैस हैंडलिंग क्षमता करीब 30 लाख टन तक पहुंचने का अनुमान है।

गोवा के अलावा किन राज्यों को होगा फायदा?

इस LPG टर्मिनल का फायदा सिर्फ गोवा तक सीमित नहीं रहेगा। यहां से उत्तर कर्नाटक और दक्षिण महाराष्ट्र तक गैस की सप्लाई करने की योजना है।

इसके अलावा भविष्य में समुद्री रास्ते से देश के दूसरे बंदरगाहों और कुछ विदेशी बाजारों तक भी LPG पहुंचाई जा सकती है।  

कब तक बनकर तैयार होगा LPG टर्मिनल?

गोवा के मोरमुगाओ पोर्ट पर इस परियोजना को तैयार करने से पहले कई जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। इनमें जमीन की उपलब्धता, पोर्ट पर बर्थ की व्यवस्था और पाइपलाइन के रूट तय करना शामिल है।
 
रिपोर्ट के मुताबिक, सभी जरूरी मंजूरियां और परामर्श पूरे होने के बाद पहले चरण का निर्माण करीब 30 से 36 महीने में पूरा होने का अनुमान है। यानी गोवा को अपनी LPG आयात और भंडारण सुविधा मिलने में अभी समय लग सकता है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY