सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
New Zealand दौरे से पहले Rishabh Pant का फिटनेस टेस्ट 9 नवंबर को, तीसरे Test से बाहर​ | रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐसा कहर, एक ही पारी में झटके 9 विकेट; मध्य प्रदेश के बल्लेबाजों की उड़ी धज्जियां​ | हाईकोर्ट में वकीलों की हिंसा पर इलाहाबाद HC सख्त, आपराधिक अवमानना और FIR की सिफारिश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

और अनाथ हो गए 8 मासूम बच्चे… पति ने पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला, फिर खुद भी लगाई फांसी, ये थी वजह​

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. पत्नी के चरित्र पर शक और रोजरोज के पारिवारिक विवाद से आहत 52 वर्षीय पति लालपूत ने अपनी पत्नी जनुका की बेरहमी से हत्या कर डाली. फिर खुद भी फांसी लगा ली. मामला पाली थाना क्षेत्र […]

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. पत्नी के चरित्र पर शक और रोजरोज के पारिवारिक विवाद से आहत 52 वर्षीय पति लालपूत ने अपनी पत्नी जनुका की बेरहमी से हत्या कर डाली. फिर खुद भी फांसी लगा ली. मामला पाली थाना क्षेत्र स्थित कछेलिया पुरवा गांव का है. आरोपी पति ने सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी के पेट पर कई वार किए और फिर ईंट से सिर कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया.

इसके तुरंत बाद उसने घर के दूसरे कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना के वक्त घर पहुंचे 8 वर्षीय मासूम बेटे ने जब खून से लथपथ मातापिता का शव देखा तो उसकी चीखपुकार से पूरा गांव दहल उठा. पुलिस के अनुसार, कछेलिया पुरवा निवासी लालपूत राजमिस्त्री का काम करता था और अपनी पत्नी जनुका के चरित्र पर शक करता था. इसी बात को लेकर घर में अक्सर कहासुनी होती रहती थी.

शनिवार शाम करीब 5:30 बजे दोनों के बीच फिर से तीखा विवाद हुआ. गुस्से में लालपूत ने घर में रखा सब्जी काटने वाला चाकू निकाला और पत्नी के पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. इसके बाद ईंट से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी. पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति दूसरे कमरे में गया और छत की कुंडी से रस्सी का फंदा बनाकर झूल गया.

8 साल के बेटे ने देखा खौफनाक मंजर, अनाथ हुए 6 बेटे और 2 बेटियां

इस खूनी वारदात के बाद मृतक दंपति का भरापूरा परिवार पूरी तरह तबाह हो गया. घटना के कुछ समय बाद जब उनका 8 वर्षीय बेटा पुष्पेंद्र घर पहुंचा, तो उसने मां का खून से लथपथ शव और पिता को फंदे से लटका देखा. उसकी चीखपुकार सुनकर पड़ोसी और रिश्तेदार दौड़कर मौके पर पहुंचे. मृतक दंपति के कुल 8 बच्चे हैं जिनमें 6 बेटे और 2 बेटियां शामिल हैं. एक ही पल में मातापिता दोनों की मौत हो जाने से बच्चों के सिर से साया उठ गया है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

पुलिस ने चाकू व ईंट की बरामद, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पारिवारिक विवाद और शक के कारण हत्या के बाद खुदकुशी का मामला सामने आया है. पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और खून से सनी ईंट बरामद कर ली है. दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की कानूनी जांच जारी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY