उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में गड़बड़ी और ECINET पोर्टल की लॉगइन आईडी के कथित दुरुपयोग को लेकर निर्वाचन आयोग ने बड़ा कदम उठाया है. पीलीभीत में सामने आए मामले के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रदेश के सभी जिलों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों में तैनात कंप्यूटर सहायकों यानी मतदाता पंजीकरण केंद्र के ऑपरेटरों की लॉगइन आईडी तत्काल प्रभाव से निष्क्रिय करने के निर्देश दिए हैं.

ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपनेअपने जिलों के सभी विधानसभा क्षेत्रों में तैनात मतदाता पंजीकरण केंद्र के ऑपरेटरों की ECINET लॉगइन आईडी तत्काल बंद कराएं. इसका उद्देश्य ऑपरेटरों के जरिए पोर्टल पर किसी भी तरह की अनधिकृत गतिविधि को रोकना है.
ERO करेंगे ID बंद होने की पुष्टि
निर्वाचन अधिकारियों को केवल आईडी निष्क्रिय कराने तक सीमित नहीं रहने को कहा गया है. सभी ERO से इसकी पुष्टि भी कराई जाएगी. जिला निर्वाचन अधिकारी खुद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हुई कार्रवाई का सत्यापन करेंगे और अनुपालन रिपोर्ट तत्काल मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजेंगे.
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
*ECINET पोर्टल पर ईआरओ ऑफिस के कम्प्यूटर सहायकों की लॉगइन आईडी को तत्काल प्रभाव से निष्क्रिय करने के जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश*
*कम्प्यूटर सहायकों के लॉगइन आईडी निष्क्रिय किए जाने की ईआरओ करेंगे पुष्टि*
*विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र, 127पीलीभीत प्रकरण में संलिप्त कम्प्यूटर सहायक की तत्काल सेवा समाप्ति के दिए गए निर्देश*
लखनऊ, 31 अक्टूबर, 2026
ECINET पोर्टल पर कम्प्यूटर सहायकों को उपलब्ध कराई गई लॉगइन आईडी के दुरुपयोग के संबंध में जनपद पीलीभीत से प्राप्त शिकायत एवं सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को जनपद में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय के कम्प्यूटर सहायकों की लॉगइन आईडी तत्काल प्रभाव से निष्क्रिय कराने के निर्देश दिए गये हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी अपने जनपद के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित करेंगे । जनपद के अंतर्गत सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कार्यरत मतदाता पंजीकरण केंद्र के ऑपरेटर की लॉगइन आईडी निष्क्रिय कराई जाएगी , ताकि किसी भी मतदाता पंजीकरण केंद्र के ऑपरेटर अपनी लॉगइन आईडी के माध्यम से ECINET पोर्टल पर किसी प्रकार की गतिविधि न कर सकें।
सभी लॉगइन आईडी निष्क्रिय किए जाने के उपरांत संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से इसकी पुष्टि प्राप्त की जाएगी । जिला निर्वाचन अधिकारी स्वयं समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में की गई कार्रवाई का सत्यापन करते हुए अनुपालन आख्या तत्काल मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगें।
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र, 127पीलीभीत के प्रकरण में संलिप्त कम्प्यूटर सहायक की तत्काल सेवा समाप्ति का निर्देश संबंधित फर्म को दे दिया गया है।
मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की शुचिता, सुरक्षा एवं पारदर्शिता बनाए रखने के दृष्टिगत इन निर्देशों का सर्वोच्च प्राथमिकता पर तत्काल अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा । इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
@ECISVEEP
@ANI
@ians_india
@PTI_News
@DDNewslive
@airnewsalerts— CEO Uttar Pradesh October 31, 2026
पीलीभीत मामले में कंप्यूटर सहायक की सेवा समाप्त होगी
दरअसल, विधानसभा क्षेत्र 127पीलीभीत में ECINET पोर्टल की लॉगइन आईडी के दुरुपयोग को लेकर शिकायतें और सूचनाएं सामने आई थीं. मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित कंप्यूटर सहायक की सेवा तत्काल समाप्त करने के निर्देश संबंधित फर्म को दिए हैं.
मतदाता सूची की सुरक्षा पर आयोग सख्त
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में शुचिता, सुरक्षा और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशों का तत्काल और सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है.
पीलीभीत में मतदाता सूची से जुड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद अब पूरे प्रदेश में कंप्यूटर ऑपरेटरों की ECINET पहुंच बंद करने का फैसला निर्वाचन आयोग की ओर से उठाया गया.